न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : सैन्य सम्मान के साथ BSF जवान को दी गई अंतिम विदाई, संदिग्ध हालत में हुई थी मौत

BSF जवान सागर सिंह रावत की संदिग्ध मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार को गोवलिया गांव पहुंचा। सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में गांववासियों और बीएसएफ के जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 22 वर्षीय सागर सिंह दो साल पहले अग्निवीर भर्ती के जरिए बीएसएफ में शामिल हुए थे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 6:48:34

राजस्थान : सैन्य सम्मान के साथ BSF जवान को दी गई अंतिम विदाई, संदिग्ध हालत में हुई थी मौत

पुष्कर के गोवलिया गांव निवासी बीएसएफ जवान सागर सिंह रावत की हाल ही में हरियाणा के हिसार में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनका पार्थिव शरीर सोमवार को पैतृक गांव गोवलिया पहुंचा। यहां पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गांववासियों समेत आसपास के दर्जनों गांव के लोग उपस्थित रहे। बीएसएफ के सशस्त्र जवानों ने हवाई फायर कर जवान सागर सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

22 वर्षीय सागर सिंह रावत, जो दो साल पहले अग्निवीर भर्ती के माध्यम से बीएसएफ में शामिल हुए थे, हरियाणा के हिसार में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, उनके पिता गुमान सिंह रावत एक किसान हैं और लकवे से पीड़ित हैं। सागर सिंह के छोटे भाई किसानी करते हैं, जबकि उनका बड़ा भाई सेना में है और पोकरण में तैनात है।

गांव के सरपंच समुद्र सिंह रावत ने बताया कि जवान की मृत्यु के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन गांव में इस संदर्भ में चर्चाएं हो रही हैं। तहसीलदार मुकेश यादव और पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे और सैन्य सम्मान के साथ सागर सिंह रावत का अंतिम संस्कार कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी

'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता

BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं

खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग

मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात

'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल

शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू

गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’

बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी

यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा

रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं

क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे

Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?