Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिवार के साथ स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों का मजा ले रहीं सारा, ‘केसरी 2’ के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे तीनों कलाकार

एक्ट्रेस सारा अली खान जब भी काम से फ्री होती हैं तो घूमने निकल पड़ती हैं। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ यूरोपीयन कंट्री स्विट्जरलैंड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 8:55:55

2 News : परिवार के साथ स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों का मजा ले रहीं सारा, ‘केसरी 2’ के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे तीनों कलाकार

एक्ट्रेस सारा अली खान जब भी काम से फ्री होती हैं तो घूमने निकल पड़ती हैं। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ यूरोपीयन कंट्री स्विट्जरलैंड गई है। वहां से वह अपनी खूबसूरत यात्रा की झलक फैंस को दिखा रही हैं। सारा ने आज सोमवार (14 अप्रैल) को इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ लेटेस्ट तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। सारा ने कैप्शन में लिखा, “मेरा सबसे ज्यादा ग्रीन रेड फ्लैग।” उन्होंने पोस्ट के कैप्शन को माउंटेन केबलवे और माउंटेन रेलवे वाली इमोजी से जोड़ा है। सारा अपनी मां एक्ट्रेस अमृता सिंह और भाई एक्टर इब्राहिम अली खान के साथ अनमोल पल बिताती दिख रही हैं।

सारा ने स्विट्जरलैंड की सुंदरता और मन मोह लेने वाले सीन को कैद करते हुए फैंस को खुश कर दिया। एक फोटो में सारा स्काई डाइविंग करती हुई नजर आ रही हैं। अगली स्लाइड में सारा स्विमिंग पूल में पोज दे रही हैं। अन्य कई तस्वीरों में स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियों का आनंद लेते हुए दिखीं। इससे पहले रविवार को इब्राहिम ने अपनी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें सारा ने फोटोग्राफर की भूमिका निभाई थी। पहली तस्वीर में इब्राहिम एक रेस्तरां में बैठे हुए दिखाई दिए और और शांत भाव से पोज दे रहे थे। दूसरी तस्वीर में भाई-बहन के साथ एक प्यारा सा पल कैद हुआ।

इसमें वह सारा के सामने बैठ कैमरे के लिए पोज दे हैं। आखिरी तस्वीर में इब्राहिम वॉक करते हुए नजर आए। बता दें इब्राहिम ने कुछ दिनों पहले ओटीटी पर रिलीज हुई ‘नादानियां’ फिल्म के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। दूसरी ओर, सारा के अगले प्रोजेक्ट की बात करें तो अब वह अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो…इन दिनों' में नजर आएंगी। इस रोमांटिक ड्रामा में सारा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख भी हैं। फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सारा की पिछली फिल्म इस साल गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ थी। इसमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया भी थे।

अनन्या पांडे और अक्षय कुमार ने शेयर की तस्वीर, लिया वाहे गुरु का आशीर्वाद

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के रिलीज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंच रही है। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर सामने आ चुके हैं। इन्हें देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई है और वे अपने फेवरेट कलाकारों को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म की स्टारकास्ट वाहे गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंच गई। अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्हें गुरुद्वारे में हाथ जोड़े देखा जा सकता है।

अनन्या आइवरी रंग के दुपट्टे को ओढ़े नजर आ रही हैं। अक्षय ने नीले रंग का कुर्ता पहना है और माधवन सफेद कुर्ते में देखे जा सकते हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, “वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह।” अक्षय ने भी अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, “सर झुकाया, सुकून पाया।”

बता दें ‘केसरी 2’ वकील सी. शंकरन नायर की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी। फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है और इसे धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। पूर्व में फिल्म की रिलीज़ डेट 14 मार्च थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका