न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वक्फ संपत्तियों को लेकर हिंसा की आग में झुलसा मुर्शिदाबाद, एक लाख एकड़ ज़मीन पर है वक्फ बोर्ड का कब्ज़ा

मुर्शिदाबाद में वक्फ संपत्तियों को लेकर हिंसक प्रदर्शन में 3 की मौत, 150 गिरफ्तार, अतिक्रमण और राजनीतिक बयानबाज़ी ने हालात और बिगाड़े।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 5:03:58

वक्फ संपत्तियों को लेकर हिंसा की आग में झुलसा मुर्शिदाबाद, एक लाख एकड़ ज़मीन पर है वक्फ बोर्ड का कब्ज़ा

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में वक्फ संपत्तियों को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, कई सरकारी गाड़ियां फूंक दी गईं और हालात इतने बिगड़े कि बाप-बेटे समेत तीन लोगों की जान चली गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने 150 लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिंसा की तीव्रता को देखते हुए यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि आख़िर मुर्शिदाबाद में वक्फ बोर्ड के पास कितनी संपत्ति है।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, मुर्शिदाबाद ज़िले में करीब 4,500 वक्फ संपत्तियां दर्ज हैं। इनमें से ज़्यादातर खेती योग्य भूमि है। वक्फ बोर्ड के पास लगभग एक लाख एकड़ ज़मीन है, जो अपने आप में चौंकाने वाली संख्या है। रिपोर्ट के अनुसार, इन संपत्तियों में से 550 से अधिक भूखंडों पर स्थानीय रसूखदारों द्वारा अवैध कब्ज़ा किया गया है।

टीएमसी सांसद और राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य खलीलुर रहमान, जो मुर्शिदाबाद के जंगीपुर से सांसद हैं, उन्होंने माना कि वक्फ ज़मीनों पर अतिक्रमण हो रहा है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि टीएमसी के कुछ नेताओं की भी इस अतिक्रमण में भूमिका रही है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार और वक्फ बोर्ड मिलकर अवैध कब्ज़ों को हटाने की दिशा में प्रयासरत हैं।

इस बीच, बीएसएफ और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) हालात को सामान्य करने में जुटे हैं और कुछ हद तक सफलता भी मिली है। हिंसा की घटनाएं धीरे-धीरे कम हो रही हैं, लेकिन राजनीतिक बयानबाज़ी और तकरार तेज़ हो गई है।

हाल ही में टीएमसी के ही एक अन्य सांसद बापी हलदर ने दक्षिण 24 परगना में एक जनसभा में विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि “जो वक्फ ज़मीनों पर कब्ज़ा करेंगे, उनके हाथ तोड़ दिए जाएंगे और आंखें निकाल ली जाएंगी।”

उनके इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राज्य अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी पर हमला बोला और पूछा, “क्या पुलिस ने बापी हलदर के खिलाफ कोई कार्रवाई की?” इसके साथ ही उन्होंने वक्फ विवाद को कट्टरपंथी ताकतों की साजिश बताया और आरोप लगाया कि ये लोग हिंदुओं को बंगाल से मिटाने के बहाने ऐसे प्रदर्शन कर रहे हैं।

हिंसा की गंभीरता को देखते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट ने केंद्र को CAPF तैनात करने का निर्देश दिया और कहा कि अदालत इन हालातों पर चुप नहीं बैठ सकती। हालांकि हिंसा ने उत्तर 24 परगना, मालदा और अन्य ज़िलों को भी प्रभावित किया है, लेकिन सबसे ज्यादा असर मुर्शिदाबाद में देखने को मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत