न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात तट पर पाक तस्करों द्वारा समुद्र में फेंकी गई 1,800 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

गुजरात ATS और तटरक्षक बल ने अरब सागर से 311 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत ₹1,800 करोड़ आंकी गई। यह ड्रग्स पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भारत भेजी जा रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 9:22:55

गुजरात तट पर पाक तस्करों द्वारा समुद्र में फेंकी गई 1,800 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अरब सागर में पाकिस्तानी तस्करों द्वारा फेंकी गई 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। जब्त की गई ड्रग्स 'मेथामफेटामाइन' नामक सिंथेटिक नशीली दवा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1,800 करोड़ आंकी गई है। ये खेप रविवार को समुद्र से बरामद की गई।

गुजरात ATS के उपमहानिरीक्षक सुनील जोशी के मुताबिक, खुफिया जानकारी मिली थी कि 12 और 13 अप्रैल की दरमियानी रात एक पाकिस्तानी नाव भारतीय समुद्री सीमा में ड्रग्स लेकर घुसपैठ की कोशिश करेगी। इस सूचना के आधार पर ATS और कोस्ट गार्ड ने गश्त अभियान शुरू किया, जिसमें तटरक्षक बल के एक जहाज की मदद ली गई।

ऑपरेशन के दौरान एक संदिग्ध पाकिस्तानी नाव कुछ समय के लिए भारतीय सीमा में दाखिल हुई। जैसे ही तस्करों ने भारतीय जहाज को देखा, उन्होंने मादक पदार्थ से भरे पैकेट समुद्र में फेंक दिए और वापस पाकिस्तानी जलसीमा की ओर भाग निकले। कोस्ट गार्ड ने बाद में समुद्र से कुल 311 पैकेट जब्त किए, जिनमें 311 किलोग्राम मेथामफेटामाइन पाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह खेप तमिलनाडु की ओर एक अन्य नाव को सौंपने के इरादे से लाई जा रही थी। जांच में सामने आया है कि इस मादक पदार्थ की तस्करी के पीछे कुख्यात पाकिस्तानी तस्कर ‘फिदा’ का हाथ है, जो पिछले वर्ष 173 किलोग्राम हैशिश तस्करी मामले में भी संलिप्त रहा है।

पिछले सात वर्षों में गुजरात ATS ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से समुद्री सीमा के जरिये होने वाली तस्करी पर करारा प्रहार किया है। इस अवधि में कुल 5,454 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹10,277 करोड़ से अधिक है।

इन मामलों में अब तक 163 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 77 पाकिस्तानी, 46 भारतीय, 34 ईरानी, 4 अफगानी और 2 नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं। यह कार्रवाई न सिर्फ तस्करी के नेटवर्क को उजागर करती है, बल्कि पाकिस्तान से जुड़े नशा कारोबार के गहरे संबंधों को भी सामने लाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
आसमान में आखिर कैसे उछलकर छत से टकरा गए यात्री? एयर इंडिया फ्लाइट AI2379 में क्या हुआ, जानिए पूरी कहानी
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'हर हाल में समझौता चाहिए', आखिर ईरान से डील करने के लिए क्यों उतावले दिख रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रचा इतिहास, महज 6 दिनों में 300 करोड़ क्लब में एंट्री
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
यूसुफ पठान समेत तीन मुस्लिम सांसदों ने बनाई NDA से दूरी, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को भी किया खारिज
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना
क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला
क्या बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा करेंगी तमन्ना मलिक? संभल प्रशासन ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था का दिया हवाला
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर! क्या UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क? संसद में पेश हुआ बिल
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
लाल सागर में भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीय सुरक्षित रेस्क्यू; MEA ने जताई चिंता
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
पेपर लीक: रांची में छात्र आंदोलन का 12वां दिन, आज प्रदर्शनकारियों से मिल सकते हैं झारखंड सरकार के मंत्री
ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद
ट्रंप की सुरक्षा पर फिर मंडराया खतरा? गोल्फ कोर्स के बाहर संदिग्ध गिरफ्तार, कार और घर से हथियार बरामद
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
POCO ने भारत में उतारा 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से होगा लैस
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
यूरिक एसिड बढ़ने की वजह बन सकती हैं आपकी रोजमर्रा की ये आदतें, जानिए इसे कंट्रोल करने के आसान उपाय
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
iPhone यूजर्स के लिए बड़ा झटका! Apple ने App Store से हटाया Telegram ऐप
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल
भगवान शिव को अत्यंत प्रिय हैं ये 3 चमत्कारी मंत्र, सावन में नियमित जाप करने से मिल सकती है सुख-समृद्धि और मनचाहे फल