न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धूप में झुलसी त्वचा को दें राहत, घर लौटते ही लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

गर्मियां अपनी चिलचिलाती धूप के साथ त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे टैनिंग और जलन हो सकती है। ऐसे में घर की चीजों जैसे एलोवेरा, खीरा, और नींबू का इस्तेमाल आपकी त्वचा को राहत दिला सकता है। इन घरेलू नुस्खों से न केवल टैनिंग कम होती है, बल्कि त्वचा को ठंडक और सुरक्षा भी मिलती है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 1:57:23

धूप में झुलसी त्वचा को दें राहत, घर लौटते ही लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

गर्मियां अपनी चिलचिलाती धूप के साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आती हैं, खासकर त्वचा के लिए। धूप की हानिकारक किरणें न केवल त्वचा को झुलसा देती हैं, बल्कि इससे टैनिंग और जलन भी हो सकती है। कई बार तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी पर्याप्त नहीं होता क्योंकि इसकी असरकारिता कुछ समय बाद कम हो जाती है। वहीं, गर्मी में बाहर निकलना भी जरूरी हो जाता है, खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। इन नुस्खों के माध्यम से आप न सिर्फ अपनी त्वचा को धूप से राहत दिला सकते हैं, बल्कि टैनिंग भी कम कर सकते हैं। घर की चीजों जैसे एलोवेरा, खीरा, और नींबू जैसी चीजें अगर सही तरीके से चेहरे पर लगाई जाएं, तो इनसे आपकी त्वचा को ठंडक मिलती है और उसका रंग भी निखरता है। साथ ही, ये नुस्खे आपकी त्वचा को पूरी तरह से सुरक्षित रखते हैं और उसे शीतलता प्रदान करते हैं।

खीरे का रस

गर्मियों में खीरे का रस त्वचा को ठंडक और निखार देता है। जब आप घर लौटकर शाम के समय खीरे का रस अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे आपकी त्वचा को सूदिंग इफेक्ट्स मिलते हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को ताजगी देता है, बल्कि टैनिंग को भी कम करता है। खीरे का रस चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को भी निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसे नियमित रूप से लगाने से स्किन की सेहत में सुधार होता है और त्वचा फिर से जीवंत हो उठती है।

दही और हल्दी

सन डैमेज को कम करने के लिए दही और हल्दी का मिश्रण बहुत प्रभावी होता है। दही और हल्दी दोनों ही त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उसे निखारने का काम करते हैं। दही में हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं, फिर धो लें। इस नुस्खे से आपकी त्वचा की जलन और टैनिंग कम होती है, साथ ही त्वचा में एक प्राकृतिक चमक आ जाती है। यह एक आसान और प्रभावी घरेलू उपाय है, जो गर्मी के दिनों में त्वचा की देखभाल में मदद करता है।

आलू का रस

गर्मियों में धूप से झुलसी त्वचा को राहत देने के लिए आलू का रस एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो टैनिंग को कम करने में मदद करते हैं। आलू का रस सीधे रूई से चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इसे गर्दन और गले पर भी लगाना चाहिए। 10 से 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगाकर रखें, फिर धो लें। इस नुस्खे से त्वचा पर एक ठंडक का एहसास होता है और टैनिंग कम होती है, जिससे आपकी त्वचा फिर से निखरने लगती है।

दही और बेसन

दही और बेसन का मिश्रण टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए बहुत प्रभावी होता है। बेसन में दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसमें थोड़ी सी हल्दी भी डाल सकते हैं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक रखें और फिर धोकर हटा लें। यह नुस्खा त्वचा को न केवल टैनिंग से राहत दिलाता है, बल्कि त्वचा को साफ और निखरी हुई भी बनाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा में सॉफ्टनेस और प्राकृतिक चमक आती है।

कच्चा दूध

कच्चा दूध त्वचा के लिए एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर का काम करता है। इसे रोजाना सुबह और शाम को चेहरे पर लगाया जा सकता है। कच्चे दूध को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं और फिर धोकर हटा लें। यह डेड स्किन को धीरे-धीरे हटा देता है और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित इस्तेमाल से त्वचा में निखार आता है और चेहरे की रंगत भी हल्की हो जाती है।

शरीर की टैनिंग के लिए आजमाएं यह नुस्खा

यदि आप शरीर की टैनिंग कम करना चाहते हैं, तो प्रियंका चौपड़ा द्वारा बताया गया डी-टैन स्क्रब एक प्रभावी उपाय हो सकता है। इसे बनाने के लिए आधे कप बेसन में 2 चम्मच दही, आधे नींबू का रस, 3-4 चम्मच दूध, 1 चम्मच चंदन पाउडर और एक चुटकी हल्दी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस स्क्रब को हाथों और पैरों पर लगाकर मसाज करें और 15-20 मिनट बाद धो लें। यह नुस्खा शरीर की टैनिंग को कम करने में प्रभावी होता है और त्वचा को मुलायम तथा चमकदार बनाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत