न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनुष्का ने विराट और टीम इंडिया को ऐसे दी बधाई, उर्फी को मुंबई पुलिस ने इसलिए किया गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने गुरुवार (2 नवंबर) को 33वें मैच में श्रीलंका को 302 रन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 1:08:21

2 News : अनुष्का ने विराट और टीम इंडिया को ऐसे दी बधाई, उर्फी को मुंबई पुलिस ने इसलिए किया गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन जारी है। उसने गुरुवार (2 नवंबर) को 33वें मैच में श्रीलंका को 302 रन से रौंद दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। ऐसे में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। विराट ने 94 गेंद पर 88 रन की पारी खेली।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा 'द टीम।’ जब भी विराट शतक लगाते हैं या भारत जीतता है, तो अनुष्का बधाई देती हैं। अनुष्का अक्सर उनका हौसला बढ़ाती हुई नजर आती हैं। जब वह मैच देखने स्टेडियम नहीं पहुंच पाती हैं, तो सोशल मीडिया पर कमेंट कर खुद की उपस्थिति दर्शा देती हैं। इससे पहले अनुष्का ने 1 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह स्नैक्स एंजॉय करते नजर आ रही थीं।

अनुष्का की इस पोस्ट से यह साफ हो गया कि अभिनेत्री ने इस साल करवाचौथ का व्रत नहीं रखा। कहा जा रहा है कि अनुष्का ने प्रेग्नेंसी के चलते व्रत नहीं रखा। इस बीच, क्रिकेटर केएल राहुल की पत्नी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भारत और श्रीलंका का मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीम की फोटो भी शेयर की है।

वायरल हो रहा है उर्फी जावेद की गिरफ्तारी का वीडियो

उर्फी जावेद अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। उर्फी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वह आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उर्फी एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं, जब उनके आस-पास मुंबई पुलिस घूमती दिखी। पुलिसकर्मी उर्फी को कस्टडी में लेने पहुंचे थे। उर्फी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आज का ही है।

इसमें उर्फी को एक कैफे में स्पॉट किया गया, जहां उनके इर्द-गिर्द पुलिस भी घूमती दिखी। पुलिस उर्फी को कह रही है कि पब्लिकली ऐसे बोल्ड कपड़े पहनने के चलते उसे हिरासत में ले रहे हैं। उर्फी जब कैफे से बाहर निकलती हैं तो कुछ महिला पुलिसकर्मी उन्हें रोककर साथ चलने को कहती हैं। उर्फी पूछती हैं कि क्या हुआ? तो पुलिसकर्मी कहती हैं कि छोटे कपड़े पहनने के चक्कर में, तो उर्फी कहती हैं कि मेरी मर्जी।

इसके बाद महिला पुलिसकर्मी कहती हैं कि आपको जो भी बात करनी है सीधे ऑफिस में जाकर करो। इसके बाद वे उर्फी का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाते हैं। उर्फी डेनिम पैंट के साथ बैकलेस लाल टॉप पहने दिखीं। उर्फी पर आई मुसीबत को देख उनके फैंस परेशान हैं। हालांकि इंडिया टुडे के सूत्रों के अनुसार पुलिस ने उर्फी को गिरफ्तार नहीं किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका