Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रेखा के साथ डालें सेल्फी’, जानें-अमिताभ को क्यों मिले ऐसे कई मजेदार सुझाव, इस मशहूर एक्टर का निधन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। अमिताभ आज भी लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 14 Apr 2025 12:19:42

2 News : ‘रेखा के साथ डालें सेल्फी’, जानें-अमिताभ को क्यों मिले ऐसे कई मजेदार सुझाव, इस मशहूर एक्टर का निधन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी जबरदस्त एक्टिव हैं। अमिताभ आज भी लगातार फिल्मों में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वे कई सालों से टीवी की दुनिया के लोकप्रिय रियलिटी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ को सोशल मीडिया भी काफी पसंद है। वे लगभग रोजाना ब्लॉग तो लिखते ही हैं, साथ ही इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर भी कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में ‘बिग बी’ ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें वे अपने चाहने वालों से एक्स पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने का तरीका पूछ रहे हैं।

अमिताभ ने लिखा, “T 5347 – बड़ी कोशिश कर रहे हैं लेकिन ये 49M followers का नंबर बढ़ ही नहीं रहा है। कोई उपाय हो तो बताइए!!!” यह पोस्ट सामने आते ही फैंस ने मजेदार रिएक्शन देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “सूर्यवंशम लाइव चला दीजिए सर, 52 मिलियन हो जाएंगे।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “पेट्रोल पे ट्वीट कीजिए फॉलोवर बढ़ जाएंगे।” तीसरे ने लिखा, “रेखा जी के साथ सेल्फी डाल के देखिए।” चौथे ने लिखा, “सर आपसे रिक्वेस्ट है कि जया बच्चन को अनफॉलो कर दीजिए। कृपा वहीं रुकी हुई है।”

पांचवें ने कहा, “एक बार जगजाहिर कर दो कि जो आपके घर में राज्यसभा सांसद हैं उससे पूरा देश ही नहीं आप भी परेशान हो।” छठे ने लंबे नोट में कहा, “सर, आप तो हमारे दिलों के शहंशाह हैं, 49M तो बस एक नंबर है, आपके चाहने वालों की गिनती तो अनगिनत है! फिर भी, एक छोटा सा सुझाव, क्यों ना आप अपने पुराने फिल्मी दिनों की कुछ अनदेखी कहानियां या KBC के मजेदार पल हमारे साथ साझा करें? आपके फैंस को आपके दिल से निकली बातें।” अब देखना ये है कि अमिताभ इनमें से कौनसे टिप्स अपनाते हैं।

बहरहाल अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वे KBC के नए सीजन के साथ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। आने वाले समय में वे अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र 2’ फिल्म में नजर आ सकते हैं। अमिताभ की पिछली फिल्म प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ पिछले साल आई ‘कल्कि 2898 एडी’ थी। इसमें उन्होंने ‘अश्वत्थामा’ का रोल प्ले किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका