दिख गया खान सर की बेगम का चेहरा! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ चौंकाने वाला वीडियो, लेकिन हकीकत...
खान सर की बेगम का चेहरा दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लेकिन जांच में सामने आया कि वह AI से बना फेक क्लिप है। जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Mon, 09 Jun 2025 12:12:57
देश के सबसे चहेते और लोकप्रिय शिक्षकों में शुमार खान सर (Khan Sir) इन दिनों न सिर्फ अपनी पढ़ाई की शैली बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने सबको चौंका देने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने चुपचाप शादी रचा ली है, जिसके बारे में किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई।
इसके बाद 2 जून को पटना में आयोजित हुई शानदार रिसेप्शन पार्टी ने सोशल मीडिया पर और भी हलचल मचा दी, जिसमें खान सर ने अपनी बेगम ए.एस. खान को सभी मेहमानों से मिलवाया। लेकिन खास बात यह रही कि उनकी पत्नी पूरे समय घूंघट में ही रहीं। इसी कारण से अब लोगों में जबरदस्त जिज्ञासा है कि आखिर खान सर की पत्नी दिखती कैसी हैं?