न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा की मां बोलीं- सोनम को मिले मौत की सजा, पिता बोले- मेरी बेटी निर्दोष, पूरी सच्चाई CBI ही उजागर करेगी

मेघालय के शिलांग में हुए इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को चौंका दिया है। अब इस मामले में नए खुलासे और गहरी जाती पारिवारिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां राजा की मां सोनम के लिए मौत की सज़ा की मांग कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोनम के पिता इसे पूरी तरह साजिश और पुलिस की मनगढ़ंत कहानी बता रहे हैं। अब इस केस में CBI जांच की मांग तेज़ होती जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 12:22:55

राजा की मां बोलीं- सोनम को मिले मौत की सजा, पिता बोले- मेरी बेटी निर्दोष, पूरी सच्चाई CBI ही उजागर करेगी

मेघालय के शिलांग में हुए इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे देश को चौंका दिया है। अब इस मामले में नए खुलासे और गहरी जाती पारिवारिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर जहां राजा की मां सोनम के लिए मौत की सज़ा की मांग कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोनम के पिता इसे पूरी तरह साजिश और पुलिस की मनगढ़ंत कहानी बता रहे हैं। अब इस केस में CBI जांच की मांग तेज़ होती जा रही है।

'मौत की सजा दो सोनम को', फूट-फूटकर बोलीं राजा की मां

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि सोनम ने राजा को हनीमून पर जाने के लिए मजबूर किया और शिलांग की टिकट भी खुद कराई। उन्होंने बताया कि सोनम ने राजा से खासतौर पर सोने की चेन पहनने को कहा, जो अब तक संदिग्ध लग रहा है। उमा का आरोप है कि सोनम की बातों में इतनी मिठास थी कि किसी को कभी उस पर शक नहीं हुआ। अब जब शक से परे सच सामने आ रहा है, तो वह चाहती हैं कि अगर सोनम दोषी साबित होती है तो उसे फांसी की सजा दी जाए।

'लव अफेयर में मारा पति को', पुलिस को शक पुख्ता

शिलांग पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सोनम का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था। इसी कारण उसने अपने पति राजा को मेघालय ले जाकर साजिशन उसकी हत्या करवाई। 2 जून को राजा का शव एक खड्ड में मिला, जहां पोस्टमार्टम में यह साफ हुआ कि उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। अब तक इस केस में सोनम सहित चार आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से तीन ने सरेंडर कर दिया है और एक की तलाश जारी है।

'बेटी निर्दोष है', सोनम के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

इस पूरे घटनाक्रम में सोनम के पिता की प्रतिक्रिया भी उतनी ही भावनात्मक और आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पूरी तरह निर्दोष है और उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है। उनका आरोप है कि मेघालय पुलिस ने झूठी कहानी गढ़कर असली साजिश से ध्यान भटका दिया है। उनका दावा है कि अगर CBI जांच होती है, तो पूरा सच सामने आ जाएगा और कई पुलिसकर्मी जेल जाएंगे।

CBI जांच की मांग तेज, मामला बना राष्ट्रीय बहस का मुद्दा

अब इस केस में दोनों ही परिवारों की ओर से CBI जांच की मांग की जा रही है। राजा का परिवार जहां सोनम को मुख्य आरोपी मान रहा है, वहीं सोनम का परिवार पूरी व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस फिलहाल सभी एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर सबूत इकट्ठा कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत