न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साजिश की चैट? हनीमून पर पति से दूर जाकर मोबाइल पर व्यस्त दिखी सोनम, सुपारी किलर्स को भेजी थी लोकेशन?

इंदौर के नवविवाहित जोड़े के हनीमून ट्रिप पर गए शिलांग में जो हादसा हुआ, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अब इस मर्डर मिस्ट्री में एक नया मोड़ सामने आया है—जहां सोनम पर शक गहराता जा रहा है कि कहीं वह ही अपने पति राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या करवाने की साजिश में शामिल तो नहीं थी?

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 12:14:33

साजिश की चैट? हनीमून पर पति से दूर जाकर मोबाइल पर व्यस्त दिखी सोनम, सुपारी किलर्स को भेजी थी लोकेशन?

इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के हनीमून ट्रिप की कहानी अब एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री में बदल चुकी है। मेघालय पुलिस को 21 मई का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें सोनम को शिलांग के होटल के बाहर अपने पति राजा से कुछ दूरी पर खड़े होकर मोबाइल पर व्यस्त देखा गया है। यह वही समय है, जब दोनों अपनी यात्रा के दौरान एक होटल में रुके थे। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि कहीं सोनम उस वक्त सुपारी किलर्स को राजा की लोकेशन तो शेयर नहीं कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, यह सीसीटीवी फुटेज इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में बेहद अहम कड़ी हो सकता है। इससे पहले राजा की लाश 2 जून को सोहरा (चेरा) इलाके में एक खाई से बरामद की गई थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसकी हत्या धारदार हथियार से की गई थी। शव के पास ही कुछ संदिग्ध सामान, जैसे सफेद महिला टी-शर्ट, टूटा मोबाइल, स्मार्टवॉच और दवाओं की स्ट्रिप भी मिली थी।

राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी, और 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए थे। 22 मई को कपल नोंग्रियाट गांव घूमने गया, जहां उन्होंने एक होमस्टे में रात बिताई। लेकिन 23 मई के बाद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। 24 मई को उनका किराए का स्कूटर लावारिस हालत में मिला, जिससे शक और गहराया।

अब इस मामले में सोनम की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हो चुकी है। पुलिस यह जांच रही है कि क्या सोनम ने राजा को मारने के लिए किसी से सुपारी ली थी और क्या होटल के बाहर मोबाइल पर की जा रही उसकी गतिविधियां इसी साजिश का हिस्सा थीं?

इस घटना से राजा के परिवार में मातम पसरा हुआ है और उन्होंने इस केस की CBI जांच की मांग की है। राजा के भाई का कहना है कि सोनम तब तक बेगुनाह नहीं मानी जा सकती, जब तक वह खुद कबूल न करे। मेघालय पुलिस की जांच पर उठते सवालों के बीच अब पूरे देश की निगाहें CBI जांच की ओर टिक गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ का कहर, रसुवा में भारी तबाही; 1000 लोगों के बहने की आशंका
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले से क्यों नाराज हुए ओवैसी? बोले- धर्म में क्या जरूरी है, ये जज कैसे तय...
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त जारी, 2,500 महिलाओं को मिले मंजूरी पत्र; 1 सितंबर से खाते में आएगी रक
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
5 सितंबर को CJP का दिल्ली मार्च, पुलिस ने कसी कमर; इंडिया गेट पर प्रदर्शन को लेकर बढ़ी हलचल
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
फिल्म समीक्षा :‘टॉक्सिक’-कमजोर पटकथा, उलझी कहानी और लम्बाई पर भारी पड़ा यश का दमदार अंदाज
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
3400 किस वाली कार पर अभिजीत दीपके का तगड़ा तंज, बोले- ‘राम रहीम का स्टीकर लगाना चाहिए था’
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
कृति सेनन की रक्षा बंधन एड विवाद के बाद GIVA ने हटाया विज्ञापन, ब्रांड ने मांगी माफी
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
2029 के PM की रेस में विजय की एंट्री! TVK के ऐलान पर कांग्रेस का पलटवार, राहुल गांधी को लेकर दिया बड़ा बयान
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर कंगना से भिड़ीं बहन नुपुर, अब राहुल गांधी की भी हुई एंट्री
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी की 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
रक्षाबंधन पर बिहार की महिलाओं-छात्राओं को 3 बड़ी सौगात, 4700 वाहन से लेकर ₹2 लाख तक की मदद
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
उज्जैन जा रही कार ट्रक में घुसी, हाथरस की यूट्यूबर छवि की मौत, मां ने भी तोड़ा दम
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश
स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी सरकार अलर्ट, बुखार के मरीजों की जांच के निर्देश