न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर विनोद मीणा की कार में जलकर दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

भरतपुर के भुसावर कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे में डॉक्टर विनोद मीणा की कार में जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 1:41:20

भरतपुर में भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर विनोद मीणा की कार में जलकर दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

भरतपुर: जिले के भुसावर कस्बे में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को हिला कर रख दिया। भुसावर के सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार मीणा की एक भीषण दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के दौरान उनकी कार में आग लग गई और डॉ. मीणा भीतर ही जिंदा जल गए। यह हादसा भुसावर थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

भयावह था दृश्य:

थानाधिकारी नरेश शर्मा के अनुसार, कार संभवतः सीएनजी से चल रही थी और टक्कर के बाद गैस लीक होने से आग लग गई। हालांकि, असली कारणों की जांच अभी चल रही है। डॉ. विनोद मीणा मूलतः गंगापुर सिटी के रहने वाले थे और वर्तमान में भुसावर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे।

थानाधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6 बजे वह अपनी निजी कार से कहीं जा रहे थे, तभी भुसावर-वैर मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि डॉक्टर मीणा बाहर नहीं निकल सके और कार के भीतर ही जिंदा जल गए।

दमकल और पुलिस भी नहीं बचा पाई जान:

घटना की जानकारी मिलते ही भुसावर थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार में फंसे डॉ. मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को निकालकर भुसावर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

परिवार और चिकित्सा विभाग में शोक की लहर:

जानकारी के अनुसार डॉ. विनोद मीणा अपने पीछे एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके माता-पिता का निधन पहले ही कोरोना संक्रमण के समय हो चुका था। अब इस घटना ने परिवार को फिर से गहरे शोक में डुबो दिया है। घटना की सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग, सहकर्मी और स्थानीय लोग गहरे दुख में डूब गए हैं। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?