न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की सुनामी, ओपनिंग वीकेंड में ₹85 करोड़ पार, चौथा दिन 100 करोड़!

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म न सिर्फ़ अपने पहले दिन की कमाई से चौंकाती है, बल्कि लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 8:50:43

बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 5' की सुनामी, ओपनिंग वीकेंड में ₹85 करोड़ पार, चौथा दिन 100 करोड़!

बॉलीवुड की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी में से एक हाउसफुल 5 ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म न सिर्फ़ अपने पहले दिन की कमाई से चौंकाती है, बल्कि लगातार बढ़ती लोकप्रियता के कारण यह अक्षय कुमार के करियर की सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

करीब 240 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हाउसफुल 5’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये की कमाई की, और पॉजिटिव रिव्यूज़ और जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी के चलते दूसरे दिन इसमें 29% की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरे दिन का कलेक्शन 31 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जिससे साफ हो गया कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई और भी उछाल लेगी।

तीसरे दिन भी टिकी रही फिल्म की रफ्तार

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 30.16 करोड़ रुपये की कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जब तक आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आते, तब तक रविवार की कमाई 35 करोड़ रुपये तक जा सकती है। इस तेजी से बढ़ते ग्राफ को देखकर साफ है कि फिल्म का वीकेंड कलेक्शन बहुत मजबूत रहेगा।

पहले वीकेंड के बढ़ते कारोबार को देखते हुए अब यह आसानी से कहा जा सकता है कि हाउसफुल 5 अक्षय कुमार के करियर को एक बार फिर से एक नई दिशा देने जा रही है। हालांकि यह केवल अक्षय कुमार की फिल्म नहीं है। इस फिल्म में उनके साथ अन्य कई बड़े सितारे हैं जिन्हें देखने के लिए भी दर्शक सिनेमाघरों में आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में 85 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो चुकी हाउसफुल 5 को लेकर अब यह कहा जा सकता है कि यह आज सोमवार को आसानी से 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इन दिनों छुटि्टयों का माहौल है जिसका फायदा हाउसफुल 5 को मिल रहा है। फिल्म की सफलता में जहाँ कॉमिक टाइमिंग ने अपनी अहम भूमिका निभाई है, वहीं फिल्म के संगीत को भी श्रोताओं ने पसन्द किया है। विशेष रूप से लाल परी ओ लाल परी को।

पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन

अब तक के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में कुल 85.16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने रिलीज़ के दो दिन के भीतर ही 90 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है। यह फिल्म अक्षय कुमार के लिए एक और बड़ी हिट साबित हो रही है।

अक्षय कुमार पहुंचे थिएटर के बाहर, लिया रिव्यू

अक्षय कुमार रविवार को मास्क लगाकर एक थिएटर के बाहर पहुंचे और दर्शकों से फिल्म का रिव्यू लिया। लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की, लेकिन दिलचस्प बात यह रही कि अधिकतर दर्शक उन्हें पहचान ही नहीं सके। यह प्रमोशनल एक्ट एक बार फिर यह दिखाता है कि अक्षय अपनी फिल्मों को लेकर कितने समर्पित हैं।

स्टारकास्ट ने बढ़ाया फिल्म का स्तर

‘हाउसफुल 5’ की सबसे बड़ी खासियत है इसकी स्टारकास्ट। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ संजय दत्त, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सौंदर्या शर्मा, कृति खरबंदा, कृति सेनन, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जॉन अब्राहम, नोरा फतेही और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे शामिल हैं। इतने बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को दर्शकों के लिए एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर बना दिया है।

फिल्म के आगे की राह

पहले ही तीन दिनों में इतने मजबूत कलेक्शन के बाद अब नजरें इस पर हैं कि फिल्म लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी दौड़ तय करती है। शुरुआती रफ्तार को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि हाउसफुल 5 जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है और अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत