न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 साल की उम्र में 5 ग्रैंड स्लैम, ठीक नडाल की तरह, कार्लोस अल्कराज बोले- यह किस्मत है

फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में जानिक सिनर को हराकर स्पेनिश टेनिस स्टार कार्लोस अल्कराज ने न सिर्फ अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, बल्कि वो राफेल नडाल के बराबर भी पहुंच गए — बिल्कुल उसी उम्र में।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 11:45:56

22 साल की उम्र में 5 ग्रैंड स्लैम, ठीक नडाल की तरह, कार्लोस अल्कराज बोले- यह किस्मत है

रविवार, 8 जून को हुए फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में कार्लोस अल्कराज ने एक ऐतिहासिक वापसी करते हुए जानिक सिनर को 4–6, 6–7 (4), 6–4, 7–6 (3), 7–6 (10–2) से हराया। 5 घंटे 29 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में अल्कराज दो सेट से पीछे थे और चौथे सेट में तीन चैंपियनशिप पॉइंट्स भी गंवाए, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मुकाबला जीत लिया।

इस जीत के साथ अल्कराज ने अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह मुकाम ठीक उसी उम्र में हासिल किया जिसमें उनके आदर्श राफेल नडाल ने 2008 में विंबलडन जीतकर अपना पांचवां ग्रैंड स्लैम टाइटल हासिल किया था — 22 साल, 1 महीना और 3 दिन की उम्र में।

मैच के बाद अल्कराज ने कहा, "अपने करियर का पांचवां ग्रैंड स्लैम ठीक उसी उम्र में जीतना जिस उम्र में नडाल ने जीता था, मेरे लिए किस्मत है। यह एक आंकड़ा है जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। नडाल मेरे आदर्श और प्रेरणा हैं, और उनके बराबर होना मेरे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है।"

फाइनल मुकाबले में चौथे और पांचवें सेट में अल्कराज ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसने दर्शकों को झकझोर दिया। उन्होंने कहा, “बिना दर्शकों के समर्थन के वापसी कर पाना असंभव था। तीसरे सेट की शुरुआत में सबकुछ सिनर के पक्ष में था, लेकिन मैंने नकारात्मक सोच को हटाया और लड़ाई जारी रखी।”

अल्कराज ने मैच के निर्णायक क्षण को याद करते हुए कहा कि पांचवें सेट में 6-5 के स्कोर पर सब कुछ सिनर के पक्ष में था, लेकिन फिर भी उन्होंने सुपर टाई-ब्रेक तक मुकाबले को खींचा। “ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि मैंने वह गेम कैसे बचाया। गेंदें लाइन पर जा रही थीं, वह गेम डॉमिनेट कर रहा था। पर मैं टिके रहने में कामयाब रहा।”

अब अल्कराज की नजरें विंबलडन 2025 में अपने खिताब की रक्षा पर होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत