न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सितारे जमीन पर: आमिर खान ने OTT से बनाई दूरी, थिएटर को दी प्राथमिकता, सिनेमा का आनन्द उठा सकें दर्शक

आमिर खान ने साफ कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं होगी। उनका मानना है कि कोविड महामारी के बाद फिल्मों का जल्दी OTT पर आना थिएटर के अनुभव को नुकसान पहुंचा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 09 Jun 2025 11:58:43

सितारे जमीन पर: आमिर खान ने OTT से बनाई दूरी, थिएटर को दी प्राथमिकता, सिनेमा का आनन्द उठा सकें दर्शक

आमिर खान ने साफ कर दिया है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ किसी भी OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नहीं होगी। उनका मानना है कि कोविड महामारी के बाद फिल्मों का जल्दी OTT पर आना थिएटर के अनुभव को नुकसान पहुंचा रहा है। आमिर का कहना है कि अच्छी फिल्मों को बड़े पर्दे पर ही दिखाया जाना चाहिए ताकि दर्शक सिनेमा का असली आनंद उठा सकें।

उन्होंने बताया कि OTT प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता ने थिएटर में फिल्म देखने की परंपरा को कमजोर कर दिया है। कई बार फिल्में जल्दी ऑनलाइन आ जाती हैं, जिससे दर्शकों की थिएटर जाने की आदत खत्म होती जा रही है, जो सिनेमा की आत्मा के लिए ठीक नहीं। आमिर ने इसे “भूख और दावत” वाले मॉडल से जोड़ा, जहां कुछ फिल्में बहुत कमाती हैं और ज्यादातर फ्लॉप होती हैं।

आमिर ने कहा कि वे थिएटर पर विश्वास करते हैं और उन्हें यकीन है कि अगर फिल्म अच्छी होगी, तो दर्शक बड़े पर्दे पर उसे देखने जरूर आएंगे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मल्टीप्लेक्स के महंगे टिकट और महंगे खाने-पीने के कारण लोग साधारण फिल्मों के लिए थिएटर छोड़ OTT की ओर रुख कर रहे हैं।

‘लाल सिंह चड्ढा’ के संदर्भ में आमिर ने कहा कि किसी की फिल्म के प्रति राय स्थान बदलने से नहीं बदलती, मतलब अगर थिएटर में फिल्म पसंद नहीं आई तो घर पर देखना उसका अनुभव बदल नहीं सकता।

आमिर ने यह भी माना कि मल्टीप्लेक्स में महंगे टिकट, खाने-पीने की चीजें और कुल मिलाकर महंगा अनुभव दर्शकों को ‘साधारण’ फिल्मों के लिए थिएटर से दूर कर देता है और OTT का इंतजार करने पर मजबूर करता है। इसके बावजूद, आमिर ने कहा कि वो दिल से सिनेमा बनाना चाहते हैं, भले ही वो जरूरी नहीं कि व्यावसायिक रूप से सबसे “सुरक्षित” ऑप्शन हो।

आमिर ने बताया कि "लाल सिंह चड्ढा के बाद सबने मुझसे कहा कि कोई एक्शन फिल्म करो। लेकिन 'सितारे जमीन पर' की कहानी ने मुझे भीतर तक छू लिया। जब कोई कहानी मेरे खून में उतर जाती है, तो मैं उसे नजरअंदाज नहीं कर सकता। ऐसा ही 'लगान', 'तारे जमीन पर' और 'दंगल' के साथ भी हुआ था।"

इसके अलावा, उन्होंने पाइरेसी को गंभीर समस्या बताया और कहा कि पाइरेटेड फिल्म देखना टीवी चोरी करने जैसा ही है, जो फिल्म उद्योग को भारी नुकसान पहुंचाता है।

आमिर ने इसी के साथ पाइरेसी पर बात की और कहा कि ये बहुत दुखद है "जब आप किसी फिल्म का पाइरेटेड वर्जन देखते हैं, तो आप अनजाने में बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा रहे होते हैं।" आमिर खान ने कहा कि बहुत से लोग इसके प्रभाव को समझ नहीं पाते। एक गहरी तुलना देते हुए उन्होंने सवाल किया, "अगर आप किसी का टीवी चोरी नहीं करेंगे, तो फिर पाइरेटेड फिल्म देखना कैसे सही हो सकता है? ये दोनों एक ही बात हैं।"

‘सितारे जमीन पर’ आमिर की बड़े पर्दे पर वापसी है, जिसे वे तीन साल से बना रहे हैं और इसे 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। आमिर चाहते हैं कि लोग इस फिल्म को सही तरीके से थिएटर में देखें, न कि पाइरेसी के माध्यम से। उनका यह कदम थिएटर की संस्कृति को बचाने और असली सिनेमा के अनुभव को कायम रखने का प्रयास है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी