न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर ऐसे रहते हैं आलिया के करीब! राजकुमार की शादी में पहुंचीं हुमा, भाग्यश्री की बेटी भी करेंगी डेब्यू

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी को लेकर फैंस काफी बेकरार हैं। पहले माना जा रहा था कि दोनों इसी साल शादी करने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 6:46:58

रणबीर ऐसे रहते हैं आलिया के करीब! राजकुमार की शादी में पहुंचीं हुमा, भाग्यश्री की बेटी भी करेंगी डेब्यू

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी को लेकर फैंस काफी बेकरार हैं। पहले माना जा रहा था कि दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं, जो कि बाद में अगले साल अप्रैल तक टाल दिए जाने की खबर आई। अब आलिया ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए, साथ ही मैरिज डेट पर भी जवाब दिया। आलिया ने 'A day In the Life of Alia Bhatt' का वीडियो शेयर किया है।

इसमें देखा जा सकता है आलिया अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के यहां किसी ब्रांड एंडोर्समेंट की शूटिंग के लिए जा रही हैं। इस बीच रास्ते में आलिया ने फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए। दरअसल आलिया ने 21 मार्च को आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसके कुछ सवालों के जवाब आलिया ने अब दिए हैं। शूटिंग के बीच आलिया ने आकांक्षा के साथ एक बातचीत भी शेयर की है। एक सवाल के जवाब में आलिया ने अपने मोबाइल की स्क्रीन दिखाते हुए कहा 'मेरे फोन का स्क्रीन सेवर है...' फोन स्क्रीन में उनकी और रणबीर की प्यारी सी फोटो लगी हुई है। आलिया के इस स्क्रीनसेवर की फोटो पहले भी वायरल हुई थी।

इसका मतलब है कि रणबीर हर वक्त आलिया के दिल के करीब रहते हैं। आलिया ने अपने पिछले गूगल सर्च के बारे में भी बताया, जो शिमला मिर्च थी। आलिया ड्यूरोफ्लेक्स मैट्रेस की शूटिंग कर रही थीं। शूट के बीच में ही वे सवालों का जवाब दे रही थीं। आलिया ने बताया कि वे तारीफों और सराहना को अपने दिमाग में चढ़ने नहीं देतीं, ठीक वैसे ही वे निगेटिविटी और आलोचनाओं को दिल पे नहीं लेती हैं। शादी कब करेंगी इस सवाल पर आलिया ने हां या ना में जवाब दिए बगैर फैंस को अंदाजा लगाते रहने को छोड़ दिया।

alia bhatt,ranbir kapoor,rajkumar rao,patralekha,avantika,bhagyashree,bollywood news in hindi

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी में बेहद करीबी लोगों को ही दिया न्योता

राजकुमार राव और पत्रलेखा मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रविवार (14 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बीच एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और डायरेक्टर हंसल मेहता शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। ये दोनों आज मेंहदी और संगीत सेरेमनी में शामिल होंगे। राजकुमार-पत्रलेखा अपने वेडिंग की डीटेल्स को बहुत गुपचुप रख रहे हैं। दोनों शादी को बहुत प्राइवेट बनाना चाहते हैं इसलिए कोई भी जानकारी नहीं दी है। वे शादी में कम से कम लोगों की उपस्थिति चाहते हैं इसलिए फिल्म इंडस्ट्री से बहुत करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया है।

हुमा को शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। राजकुमार और पत्रलेखा पहले ही दिल्ली से कार से चंडीगढ़ पहुंचे चुके हैं। पत्रलेखा परिवार संग शिलॉन्ग से दिल्ली आईं और फिर राजकुमार संग वेडिंग डेस्टिनेशन पर निकल गईं। 15 नवंबर को शादी के बाद के फंक्शन और रस्में आयोजित की जाएंगी।

alia bhatt,ranbir kapoor,rajkumar rao,patralekha,avantika,bhagyashree,bollywood news in hindi

भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू ने हाल ही किया डेब्यू, अब बेटी अवंतिका की बारी

एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दासानी इन दिनों मीनाक्षी सुंदरेश्वर फिल्म को लेकर चर्चा में हैं और अब उनकी बहन अवंतिका भी पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने वाली हैं। अवंतिका की फोटो को देखकर पहले ही लोग अटकलें लगाने लगे थे कि जल्द ही वे अपनी मां की तरह एक्टिंग की दुनिया में काम कर सकती हैं। इन दिनों अवंतिका का बोल्ड फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अब खबर है कि अवंतिका तेलुगू फिल्म से करिअर की शुरुआत करने जा रही हैं। तेलुगू सिनेमा डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार अवंतिका को हाल ही लॉन्च करने की घोषणा हुई है।

अवंतिका तेलुगू इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर और एक्टर बेल्लमकोंडा गणेश बाबू की फिल्म में एंट्री करने जा रही हैं। इसे सतीश वेजेंसा प्रोड्यूस करेंगे। अवंतिका आए दिन इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उल्लेखनीय है कि अवंतिका की मां भाग्यश्री ने अपनी पहली फिल्म मैंने प्यार किया के साथ ही धूम मचा दी थी। हालांकि इसके बाद उन्होंने एक्टिंग के बजाय घर-परिवार को तवज्जो दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर