Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अक्षय ने शेयर किया ‘केसरी चैप्टर 2’ से यह खास लुक, हुआ वायरल, परेश ने बताया कब रिलीज होगी ‘हेरा फेरी 3’

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 09 Apr 2025 2:27:02

2 News : अक्षय ने शेयर किया ‘केसरी चैप्टर 2’ से यह खास लुक, हुआ वायरल, परेश ने बताया कब रिलीज होगी ‘हेरा फेरी 3’

एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था, जिससे फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। अब अक्षय ने अपने किरदार से जुड़ी एक खास पोस्ट शेयर कर एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है। अक्षय ने आज बुधवार (9 अप्रैल) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कथकली नर्तक की पोशाक में एक फोटो साझा की है। कथकली नृत्यशैली में हरे रंग से रंगा चेहरा ‘पच्चा’ कहलाता है, जो महान और सच्चरित्र पात्रों जैसे ऋषियों, राजाओं और दार्शनिकों का प्रतीक होता है। अक्षय का यह लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इस पोस्ट पर एक खास इमोजी से रिएक्शन दी है। अक्षय ने इसके कैप्शन में लिखा, “यह केवल एक पोशाक नहीं है, यह एक प्रतीक है – परंपरा का, विरोध का, सच्चाई का, और मेरे राष्ट्र का। सी. शंकरन नायर ने कभी हथियार नहीं उठाए, लेकिन उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानून को हथियार बनाकर लड़ाई लड़ी। उनकी आत्मा में एक ज्वाला थी। इस 18 अप्रैल को हम आपको वह अदालती लड़ाई दिखाएंगे, जिसे इतिहास की किताबों में शायद ही कभी पढ़ाया गया हो।”

‘केसरी 2’ में अक्षय प्रसिद्ध वकील और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के बाद अंग्रेजों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पिछला साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। उनकी तीन फिल्में ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘सरफिरा’ और ‘खेल खेल में’ फ्लॉप हो गई थी।

दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ सुपरहिट रही, लेकिन इसमें अक्षय का कैमियो ही था। इस साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रिलीज हुई ‘स्काई फोर्स’ ने अक्षय को जरूर कुछ राहत प्रदान की। इसमें उनके साथ सारा अली खान और वीर पहाड़िया की अहम भूमिकाएं थीं। अक्षय इस साल ‘हाउसफुल 5’, ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी नजर आएंगे।

पहले दोनों पार्ट का हिस्सा रहे अक्षय, सुनील और परेश ‘हेरा फेरी 3’ में भी जमाएंगे रंग

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। फिल्म की कहानी ने दोनों बार दर्शकों को खूब हंसाया। पिछले कुछ सालों से इसके तीसरे पार्ट के बनने और रिलीज होने की खबरें सुर्खियों में आती रहती हैं। अब इसे लेकर खुशखबरी है। ‘हेरा फेरी 3’ जल्द ही पर्दे पर आने के लिए तैयार है। दरअसल मंगलवार (8 अप्रैल) को एक्स (ट्विटर) पर एक कैजुअल बातचीत के दौरान एक फैन ने दिग्गज एक्टर परेश रावल से फिल्म की रिलीज को लेकर सवाल पूछ लिया।

परेश ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, “जल्द ही! अगले मानसून से पहले!” अब प्रशंसक लगा रहे हैं कि फिल्म 2026 की पहली छमाही में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। तीसरे पार्ट का डायरेक्शन प्रियदर्शन करने जा रहे हैं। वे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश की तिकड़ी के साथ फिर से धमाल मचाएंगे। कुछ दिनों पहले ही इन तीनों कलाकारों ने फिल्म का पहला सीन शूट भी किया था। फिल्म पूरी तरह फ्लोर पर आ चुकी है और शूटिंग का सिलसिला शुरू हो गया है।

पहले इस प्रोजेक्ट को फरहाद सामजी डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन कानूनी और प्रोडक्शन से जुड़ी दिक्कतों के चलते फिल्म को रोकना पड़ा। अब प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला और प्रियदर्शन ने इसे दोबारा ट्रैक पर ला दिया है। एक इवेंट में प्रियदर्शन ने कहा था कि मैं अगले साल से स्क्रिप्ट पर काम शुरू करूंगा। तीसरा भाग बनाना एक बड़ी चुनौती होगी क्योंकि दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। हंसाना आसान नहीं होता, खासकर बिना डबल मीनिंग संवादों के। किरदार भी अब उम्रदराज हो चुके हैं, लिहाजा कहानी को उसी अनुरूप ढालना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका