न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘द भूतनी’ फेम मौनी रॉय ने बताया यह डरावना किस्सा, राजनीति या भाजपा में जाने पर ऐसा बोलीं प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह ‘मोहब्बत’ नाम की एक भूतनी का किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 2:01:21

2 News : ‘द भूतनी’ फेम मौनी रॉय ने बताया यह डरावना किस्सा, राजनीति या भाजपा में जाने पर ऐसा बोलीं प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह ‘मोहब्बत’ नाम की एक भूतनी का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह हॉरर एक्शन-कॉमेडी शैली की फिल्म है। इसमें मौनी के साथ संजय दत्त, पलक तिवारी, सनी सिंह, बेयोनिक और आसिफ खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की पूरी टीम इसके प्रमोशन में बिजी है। इस दौरान मौनी ने एक डरावना किस्सा शेयर किया। उन्होंने उस डरावनी रात का खुलासा किया, जब एक अजनबी ने आधी रात को उनके होटल के कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की और वह चिल्लाने लगीं।

मौनी ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में कहा कि मैं एक छोटे से शहर में थी। मुझे ठीक से याद नहीं है कौनसा, लेकिन वहां किसी ने सच में चाबी चुरा ली और मेरे कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की। शुक्र है कि मैं अकेली नहीं थी। मेरे साथ मेरा मैनेजर भी था। जब हमें एहसास हुआ कि क्या हो रहा है, तो हम चिल्लाने लगे। फिर हमने रिसेप्शनिस्ट को फोन करने की कोशिश की। उन्होंने आराम से कहा कि यह हाउसकीपिंग हो सकता है। मैंने उनसे पूछा कि हाउसकीपिंग में कौन बिना दरवाजा खटखटाए, बिना घंटी बजाए और वो भी रात के 12:30 बजे दरवाजा खोलने आता है?

मौनी ने होटल के स्पष्टीकरण को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने होटल स्टाफ से इस गंभीर सुरक्षा उल्लंघन के प्रति उनके लापरवाह रवैये पर सवाल उठाए। उल्लेखनीय है कि मौनी ने छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया से करिअर शुरू किया था। इसके बाद मौनी ने बॉलीवुड का रुख किया। उन्हें यहां भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। वह ‘गोल्ड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मौनी अपने ग्लैमरस अवतार के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

mouni roy,actress mouni roy,the bhootnii movie,mouni the bhootnii,sanjay dutt,gold movie,mouni incident,preity zinta,actress preity zinta,preity politics

प्रीति जिंटा ने फैन के सवाल पर कहा, सोशल मीडिया पर लोगों की यही प्रॉब्लम है…

मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे राजनीति में शामिल होने जा रही हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल X (ट्विटर) पर एक चैट के दौरान प्रीति ने पॉलिटिक्स जॉइन करने के सवाल पर रिएक्शन दी है। प्रीति ने X पर 'आस्क मी एनीथिंग’ सेशन होस्ट किया। इस दौरान एक फैन ने प्रीति से ये सवाल किया। फैन ने पूछा कि क्या आप भविष्य में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं।

पिछले कुछ महीनों के आपके पुराने ट्वीट्स #pzchat को पढ़कर ऐसा लगा. इसलिए... इस सवाल का जवाब देते हुए प्रीति ने कहा कि उनकी भाजपा या किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। प्रीति ने अपने चाहने वालों से भी ये अनुरोध किया है कि वे इंटरनेट पर जो भी पढ़ते हैं उस पर विश्वास न करें। प्रीति ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोगों की यही प्रॉब्लम है। लोग हर किसी को जज करने लगते हैं, उसकी आलोचना करने लगते हैं। मैंने पहले कहा था कि मैं मंदिर जा रही हूं। महाकुंभ में स्नान करने जा रही हूं तो इसका मतलब ये है कि मुझे अपनी पहचान पर बहुत गर्व है।

इन बातों का ये अर्थ नहीं है कि मैं राजनीति में शामिल हो रही हूं या फिर बीजेपी में। भारत से कोसों दूर विदेश में रहने पर मेरा देश के प्रति लगाव और बढ़ता जा रहा है। क्योंकि बाहर रहने पर ही मुझे अपनी रूट्स का अहसास हुआ। दूसरे लोगों की तरह मैं भी भारतीय होने के अहसास को और दूसरी भारतीय चीजों को संजोकर रखती हूं। उल्लेखनीय है कि प्रीति ने जीन गुडइनफ के साथ शादी की है और वह लॉस एंजिलिस शिफ्ट हो गई हैं। इन दिनों वह आईपीएल में अपनी टीम पंजाब किंग्स का हौसला बढ़ाती दिखती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी