न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में है। पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सिंधु जल संधि रद्द की गई और पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी हुआ है। अब पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए जा सकते हैं अहम फैसले।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 2:11:20

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार का रुख अब और कड़ा हो गया है। मोदी सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के उद्देश्य से सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है और 29 अप्रैल तक सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया है। अब इसी संदर्भ में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें कई बड़े और निर्णायक फैसले लिए जा सकते हैं।

हमले के बाद पहली बार कैबिनेट बैठक

इससे पहले 23 अप्रैल को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें आतंकी हमले की निंदा की गई और जवाबी कार्रवाई पर चर्चा हुई। बुधवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग सुबह 11 बजे बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

CCS की बैठक में लिए गए थे ये फैसले

CCS बैठक के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाने की घोषणा की थी:

- पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी (मिलिट्री अताशे) को देश छोड़ने का निर्देश
- सिंधु जल संधि को निलंबित (सस्पेंड) किया गया
- अटारी बॉर्डर के ज़रिए भूमि पारगमन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया
- पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को सीमित करने की प्रक्रिया शुरू

क्या हुआ था पहलगाम में?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 4 आतंकियों ने 26 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। हमले में घायल हुए 17 अन्य लोगों का इलाज जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने पीड़ितों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर थे, लेकिन हमले की खबर मिलते ही उन्होंने अपनी यात्रा बीच में छोड़कर भारत वापसी का निर्णय लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब