न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नील नितिन मुकेश को बॉलीवुड में करना पड़ा इन चुनौतियों का सामना, कहा गया ‘फिरंगी’, हिंदी को लेकर भी उठे सवाल

एक्टर नील नितिन मुकेश (43) लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके दादा दिवंगत मुकेश और पिता नितिन मुकेश बेहतरीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 11:17:26

नील नितिन मुकेश को बॉलीवुड में करना पड़ा इन चुनौतियों का सामना, कहा गया ‘फिरंगी’, हिंदी को लेकर भी उठे सवाल

एक्टर नील नितिन मुकेश (43) लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके दादा दिवंगत मुकेश और पिता नितिन मुकेश बेहतरीन सिंगर रहे हैं, जिनकी लोकप्रियता देश-दुनिया में है। फैंस के दिलों में उन दोनों की मधुर आवाज बसी हुई है। हालांकि नील ने अपने दादा और पिता की जैसे सिंगिंग को करिअर बनाने के बजाय एक्टिंग चुनी। नील काफी प्रतिभावान हैं, लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी। वैसे नील को कुछ शानदार भूमिकाएं निभाने का मौका मिला है। अब नील ने उन चुनौतियों के बारे में बात की है, जो उन्होंने बॉलीवुड में फेस की।

नील ने थेरेपी डायरीज से बात करते हुए कहा कि लोगों को शक था कि क्या मैं हिंदी बोल भी सकता हूं, क्योंकि मैं गायकों के परिवार से आता हूं और 'फिरंगी' दिखता हूं। नील से पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म मिलने से पहले उन्हें कोई डर था, तो उन्होंने जवाब दिया कि जब तक मुझे अपनी पहली फिल्म नहीं मिली, तब तक मैंने किसी भी चीज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया।

मैंने कहा कि मैं किसी भी तरह का डर बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं इस बात को लेकर किसी भी तरह की घबराहट बर्दाश्त नहीं कर सकता कि क्या मैं खुद को कुछ बना पाऊंगा? मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं है, मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था. मुझे इसे किसी भी कीमत पर करना था।

neil nitin mukesh,actor neil nitin mukesh,mukesh,nitin mukesh,neil bollywood,vijay,hisaab barabar,johnny gaddar,neil looks,neil hindi

नील ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था करिअर

लोग मुझसे मेरे परिवार और लुक्स की वजह से सवाल करते थे। यह पहले से ही एक चैलेंज था कि मैं मुकेश जी का पोता हूं और वे एक गायक हैं। मेरे पिता एक गायक हैं। वैसे भी लोगों को शक था कि क्या मैं एक्टिंग भी कर सकता हूं। क्या हिंदी अच्छी भी है? दिखता फिरंगी है। इसलिए मुझे इन चुनौतियों से निपटना पड़ा। लोग कहते थे कि मैं अंग्रेज का बच्चा दिखता हूं। क्या मैं हिंदी फिल्मों में काम कर पाऊंगा।

ये सब मेरी कमियां थीं जिन्हें मैंने अपनी पॉजिटिविटी में बदल दिया। उल्लेखनीय है कि नील ने साल 1988 और 1989 में ‘विजय’ और ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया था। उन्होंने साल 2002 की फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। साल 2007 में नील ने ‘जॉनी गद्दार’ में लीड रोल किया। नील की पिछली फिल्म पिछले साल आई ‘हिसाब बराबर’ थी। नील की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2017 में रुक्मिणी सहाय के साथ शादी की थी। उनके एक 6 साल की बेटी नुर्वी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी