न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्विमिंग पूल में बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे सलमान, लिखा मजेदार कैप्शन, अर्पिता ने परिवार के साथ की गंगा आरती

सुपरस्टार सलमान खान (59) हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। सलमान को लेकर कुछ न कुछ खबर आती रहती है। फैंस भी उनसे जुड़ी हर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 1:26:10

2 News : स्विमिंग पूल में बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे सलमान, लिखा मजेदार कैप्शन, अर्पिता ने परिवार के साथ की गंगा आरती

सुपरस्टार सलमान खान (59) हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। सलमान को लेकर कुछ न कुछ खबर आती रहती है। फैंस भी उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं, चाहे वो छोटी हो या बड़ी। सलमान की पिछली फिल्म ईद पर रिलीज हुई ‘सिकंदर’ थी। फिल्ममेकर्स और सलमान को इससे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह वैसा जादू नहीं जगा पाई जैसा एक्टर की और फिल्में जगाती हैं। बहरहाल हम बात कर रहे हैं सलमान के सोशल मीडिया हैंडल पर हुई हलचल की। सलमान इस मामले में काफी एक्टिव हैं और वे अक्सर फोटो और वीडियो से खुद की भावनाएं बताते रहते हैं।

सलमान ने सोमवार (28 अप्रैल) रात खुद की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वे एकदम फिट लग रहे हैं। स्विमिंग का आनंद लेते हुए सलमान ने ये फोटो क्लिक करवाई हैं। इनमें वे फैट टू फिट नजर आ रहे हैं। सलमान ने स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते हुए शर्टलेस फोटो साझा की हैं। पूल के अंदर सलमान फिट बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं। पहली तस्वीर में सलमान अपनी टोंड बैक दिखा रहे हैं। उन्होंने गले में सिल्वर चेन पहनी है साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी अलग सा लग रहा है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “एलो जी सनम हम आ गए...अब इतना भी गुस्सा ना करो जानी।”

बता दें यह गाना उनकी हाल ही सिनेमाघरों में री रिलीज हुई कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म लोगों को पसंद आ रही है, जबकि इसे साल 1994 में खास रिस्पोंस नहीं मिला था। फिल्म में सलमान के साथ आमिर खान, रवीना टंडन और करिश्मा कपूर भी थे। सलमान की पोस्ट पर नेटफ्लिक्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “हम डर नहीं रहे, हम तो आपका स्वागत कर रहे हैं।” फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वे अपने फेवरेट हीरो पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। पिछले दिनों सलमान ने अपने घर के बाहर लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़े थे। तब भी लोग उनकी फिटनेस देख हैरान रह गए थे।

परिवार के साथ वाराणसी पहुंची सलमान की बहन अर्पिता खान

सलमान खान की बहन अर्पिता खान सोमवार (28 अप्रैल) को वाराणसी पहुंचीं। अर्पिता भक्ति के रंग में रमी नजर आईं। वह परिवार के साथ काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि अर्पिता परिवार के साथ आरती के लिए पहुंचीं थीं। अपने बच्चे और परिवार के अन्य लोगों के साथ उन्होंने गंगा पूजन भी किया। वह एक घंटे तक गंगा आरती में शामिल रहीं। पूरे भक्ति भाव के साथ उन्होंने मां गंगा का पूजन करने के बाद गंगा आरती की पवित्रता और दिव्यता को देखते हुए मां गंगा को नमन किया।

इस दौरान उन्हें अंग वस्त्रम और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अर्पिता ने गुलाबी सूट पहना हुआ था। उनके साथ बेटे आहिल लाल रंग के कुर्ते में नजर आए। अर्पिता ने कहा कि यह उनके जीवन का एक बेहद खास मौका था। बनारस आकर गंगा आरती में शामिल होना और इस पवित्र आयोजन में पूरे परिवार के साथ शामिल होना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था।

अर्पिता ने गंगा आरती देखने के बाद विजिटर बुक में अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया। आरती के दौरान वह मोबाइल से इस खास मोमेंट को कैमरे में कैद करती दिखाई दीं। अर्पिता की भगवान में गहरी आस्था है। उन्हें अक्सर मंदिरों में देखा गया है, घर पर गणेश पूजन करती हैं। बता दें अर्पिता की शादी साल 2014 में एक्टर आयुष शर्मा के साथ हुई थी। उनके बेटा आहिल और बेटी आयत हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल