न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले ही इतना नीचे गिर चुके, अब और कितना... अफरीदी ने भारतीय सेना पर उठाया सवाल तो शिखर धवन ने दिया करारा जवाब

शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी के बयान की कड़ी निंदा की, जिसमें अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना को दोषी ठहराया था। धवन ने भारतीय सेना का समर्थन करते हुए अफरीदी को करारा जवाब दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Apr 2025 8:17:19

पहले ही इतना नीचे गिर चुके, अब और कितना... अफरीदी ने भारतीय सेना पर उठाया सवाल तो शिखर धवन ने दिया करारा जवाब

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने हाल ही में शाहिद अफरीदी पर तीखा हमला बोला है। धवन ने अफरीदी के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए भारतीय सेना को दोषी ठहराया था। इस भयानक हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर शाहिद अफरीदी से बेवजह की बयानबाज़ी बंद करने की अपील की और भारतीय सेना का समर्थन करते हुए कहा कि पूरे देश को अपनी सेना के प्रयासों पर गर्व है।

धवन की यह प्रतिक्रिया अफरीदी के उस अजीबोगरीब बयान के बाद सामने आई है, जिसमें अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर भारत पर सुरक्षा चूक का आरोप लगाया था। अफरीदी ने न सिर्फ भारत पर हमला बोला बल्कि मीडिया कवरेज को भी कटघरे में खड़ा किया और भारत से आतंकवादी हमले में पाकिस्तान के शामिल होने के सबूत भी मांगे थे।

शिखर धवन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर लिखा, 'हमने आपको कारगिल में भी हराया था। आप पहले ही इतना नीचे गिर चुके हैं, अब और कितना गिरेंगे? बेवजह की टिप्पणियां करने के बजाय, अफरीदी, बेहतर होगा कि आप अपने दिमाग का इस्तेमाल अपने देश के विकास के लिए करें। हमें अपनी भारतीय सेना पर बेहद गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!'

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस बड़े आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इस घातक हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के एक आतंकवादी संगठन ने ली थी। इस कायराना हरकत के बाद न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में पाकिस्तान की कड़ी निंदा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़े शब्दों में कहा कि आतंकी चाहे धरती के जिस कोने में भी छिपे हों, उन्हें सजा दी जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत