न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के साथ पिता कृष्णराज राय को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें शेयर करने के साथ लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता कृष्णराज राय के काफी करीब थीं। वह अक्सर उनको याद करती नजर आती हैं। अब ऐश्वर्या ने उन्हें उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Mar 2025 11:51:34

ऐश्वर्या राय बच्चन ने आराध्या के साथ पिता कृष्णराज राय को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें शेयर करने के साथ लिखा इमोशनल नोट

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता कृष्णराज राय के काफी करीब थीं। वह अक्सर उनको याद करती नजर आती हैं। अब ऐश्वर्या ने उन्हें उनकी 8वीं पुण्यतिथि पर याद किया है। ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए पिता को श्रद्धांजलि दी। कृष्णराज का मुंबई में साल 2017 में बीमारी के कारण निधन हो गया था। ऐश्वर्या ने मंगलवार (18 मार्च) देर रात पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह और उनकी बेटी आराध्या बच्चन, कृष्णराज की तस्वीर के सामने नतमस्तक नजर आ रही हैं।

तस्वीरों को साझा करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा, “मैं आपसे हमेशा प्यार करती हूं, प्यारे डार्लिंग डैडी-अज्जा, आपके सभी प्यार भरे आशीर्वाद के लिए हमेशा धन्यवाद।” पहली तस्वीर में ऐश्वर्या के पिता की फोटो पर माला चढ़ी हुई है। बाकी दो तस्वीरें मां और बेटी की हैं, जो उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। इस पोस्ट में उन्होंने कई सारी इमोजी भी जोड़ी हैं। ऐश्वर्या की इस पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट्स किए हैं।

उन्होंने फोल्ड हैंड इमोजी पोस्ट कर कृष्णराज को नमन किया। कुछ ने रेड हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या पिता की कोई भी बर्थ और डेथ एनिवर्सरी नहीं भूलतीं। वह हमेशा अपने पापा को याद करते हुए कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिसमें उनके लिए असीम प्यार होता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की पिछली फिल्म थी ‘पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2’

बता दें पिता के निधन के बाद ऐश्वर्या अक्सर अपनी मां वृंदा राय के साथ स्पॉट की जाती हैं। वह मां का मजबूत सहारा बनी हुई हैं और उनकी बोंडिंग देखते ही बनती है। ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट 2' थी, जिसके डायरेक्टर मणिरत्नम थे। फिल्म में ऐश्वर्या के डबल रोल (‘मंदाकिनी देवी’ और ‘नंदिनी’) थे। यह फिल्म 2 पार्ट में बनाई गई है।

ऐश्वर्या के आगामी प्रोजेक्ट के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। ऐश्वर्या की निजी जिंदगी पर नजर डालें तो उन्होंने 20 अप्रैल 2007 को अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी की। उनका विवाह ससुर अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में एक निजी समारोह में हुआ था। ऐश्वर्या-अभिषेक ने 16 नवंबर 2011 को आराध्या का स्वागत किया। पिछले साल ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक को लेकर मीडिया में खूब खबरें चलीं। हालांकि फैंस के लिए राहत की बात ये रही कि ये सब खबरें अफवाहें साबित हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड