न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण

दिग्गज फिल्म मेकर भारतीराजा के बेटे तमिल एक्टर मनोज भारतीराजा का मंगलवार (25 मार्च) को चेन्नई में हार्ट अटैक से निधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 1:11:15

2 News : इस मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, शूटिंग के दौरान घायल हुए वरुण

दिग्गज फिल्म मेकर भारतीराजा के बेटे तमिल एक्टर मनोज भारतीराजा का मंगलवार (25 मार्च) को चेन्नई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। हाल ही में बाईपास सर्जरी करवाने वाले मनोज चेटपेट में अपने घर पर थे। वे 48 साल के थे। सन पिक्चर्स ने मनोज के निधन पर एक पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि की है। इसमें लिखा है, “भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।” मनोज के परिवार में उनकी पत्नी अश्वथी उर्फ नंदना और उनकी दो बेटियां अर्शिता और मथिवाथानी हैं।

मनोज को चाहने वाले फैंस, सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “एक्टर और डायरेक्टर भारतीराजा के बेटे मनोज भारतीराजा के निधन की खबर सुनकर मुझे दुख हुआ। उन्होंने अपने पिता द्वारा निर्देशित फिल्म ताज महल से अपनी शुरुआत की और समुथिरम, एली अर्जुन और वरुशामेलम वसंतम सहित कई फिल्मों में अभिनय किया और पहचान बनाई। उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया। कम उम्र में उनका अप्रत्याशित निधन बहुत ही दुखद है।

मैं इयाक्कुनार इमायम भारतीराजा, उनके परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के उन मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सांत्वना व्यक्त करता हूं जो अपने प्यारे बेटे के निधन पर शोक मना रहे हैं।” तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने एक्स पर लिखा, “एक्टर और मेरे सोलमेट डायरेक्टर भारतीराजा के बेटे मनोज भारतीराजा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा और दुख हुआ। मैं भारतीराजा, उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपने प्यारे बेटे को खोने का गम मना रहे हैं।”

डायरेक्टर वेंकट प्रभु और एक्टर, प्रोड्यूसर व लीडर खुशबू सुंदर सहित अन्य हस्तियों ने भी शोक जताया है। मनोज ने तमिल फिल्म 'ताजमहल' के जरिए बतौर अभिनेता शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'ईरा नीलम', 'वरुशामेल्लम वसंतम', 'मनाडू' और 'विरुमन' जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार मनोज को वेब सीरीज 'स्नेक एंड लैडर्स' में देखा गया था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। मनोज ने कई तमिल फिल्मों का निर्देशन भी किया है। इसके अलावा उन्होंने 'ईची एलुमिची' गाना भी गाया है।

manoj bharathiraja,actor manoj bharathiraja,manoj bharathiraja death,manoj bharathiraja passes away,varun dhawan,actor varun dhawan,varun finger injury

वरुण धवन ने चोटिल उंगली की फोटो शेयर कर लिखी यह बात

एक्टर वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर है। वरुण चोटिल हो गए हैं। उनकी उंगली में काफी चोट लगी है, जिससे उसमें सूजन भी आ गई है। इससे पहले वरुण पिछले महीने ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर भी शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चोटिल उंगली की तस्वीर शेयर की है। फोटो में साफ दिख रहा है कि उनकी उंगली चोट लगने की वजह से सूज गई है। दर्द कम करने के लिए वे बर्फ का इस्तेमाल भी करते दिख रहे हैं।

वरुण ने कैप्शन में लिखा, “उंगली को ठीक होने में कितना वक्त लगता है।” इसके साथ उन्होंने हैशटैग वर्क इंजरीज लिखा है। पिछले महीने वरुण ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर शूटिंग के समय भी बुरी तरह चोटिल हो गए थे। खास बात ये है कि तब भी उनकी उंगली में गहरी चोट लगी थी। वरुण ने तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उंगली में गहरा कट लगा नजर आ रहा था।

वरुण इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ के साथ ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग भी कर रहे हैं। वे हाल ही ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग के लिए एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ ऋषिकेश में थे। वरुण के पास ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ