न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार नहीं कर पाएगी सलमान की सिकंदर, यह है वजह!

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर इस ईद पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने को तैयार है! अब तक 2.25 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, और कई सिंगल स्क्रीन थिएटर्स हाउसफुल हो चुके हैं। जानें फिल्म की एडवांस बुकिंग और कमाई के लेटेस्ट अपडेट!

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 8:50:49

ओपनिंग डे पर 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार नहीं कर पाएगी सलमान की सिकंदर, यह है वजह!

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' इस ईद पर धमाल मचाने को तैयार है। सलमान और ईद का कॉम्बिनेशन हमेशा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त साबित हुआ है, और इस बार भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। मंगलवार से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में अब तक 13,000+ शोज के लिए 2.25 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। खास बात यह है कि रविवार से ज्यादा सोमवार और मंगलवार के टिकटों की मांग बढ़ी है, और कई सिंगल स्क्रीन थियेटर्स अभी से हाउसफुल हो चुके हैं।

'सिकंदर' का निर्देशन एआर मुरुगादॉस ने किया है और यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो रविवार को रिलीज हो रही है। हालांकि, ईद 31 मार्च को होने के कारण इसका असर बुकिंग पर भी दिख रहा है। रमजान के दौरान रोजेदार आमतौर पर सिनेमाघरों से दूर रहते हैं, जिससे रविवार को सलमान के फैंस की बड़ी संख्या थिएटर नहीं पहुंच पाएगी। यही वजह है कि सोमवार और मंगलवार के शोज पहले से फुल बुक हो रहे हैं, खासकर सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में।

'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाल

सलमान खान की 'सिकंदर' ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'किसी का भाई किसी की जान' को पछाड़ दिया है। 2023 में रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए 1.29 लाख टिकटों की प्री-बुकिंग हुई थी, जिससे 3.39 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग अब तक 2.25 लाख से अधिक टिकटों तक पहुंच चुकी है और इससे फिल्म ने 13 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं।

'टाइगर 3' से पीछे है 'सिकंदर'

हालांकि, 'सिकंदर' अभी तक सलमान की पिछली ब्लॉकबस्टर 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग से काफी पीछे है। 'टाइगर 3' ने रिलीज से पहले 22.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग कर ली थी, वो भी ब्लॉक सीटों के बिना। मौजूदा ट्रेंड को देखकर लग रहा है कि 'सिकंदर' प्री-सेल्स बुकिंग में 'टाइगर 3' से पीछे रह सकती है।

ओपनिंग डे के मुकाबले दूसरे दिन ज्यादा कमाई करेगी 'सिकंदर'

200 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'सिकंदर' में सलमान खान और रश्मिका मंदाना के अलावा सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और अंजिनी धवन भी नजर आएंगे। ट्रेलर, टीजर और गानों को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद थी कि फिल्म ओपनिंग डे पर 60+ करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। लेकिन ईद के त्योहार का असर रिलीज के अगले दिन देखने को मिलेगा, जिससे फिल्म की कमाई दूसरे दिन ओपनिंग से ज्यादा हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत