न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले बोले सलमान, नहीं चाहिए और कंट्रोवर्सी, घड़ी को लेकर मौलाना ने सुपरस्टार पर साधा निशाना

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान सलमान ने ये स्वीकार किया कि वे बहुत सारे विवादों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 12:21:30

2 News : ‘सिकंदर’ की रिलीज से पहले बोले सलमान, नहीं चाहिए और कंट्रोवर्सी, घड़ी को लेकर मौलाना ने सुपरस्टार पर साधा निशाना

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान सलमान ने ये स्वीकार किया कि वे बहुत सारे विवादों से गुजर चुके हैं और बस अब उन्हें और कंट्रोवर्सी नहीं चाहिए। सलमान ने न्यूज एजेंसी एनएनआई के साथ फिल्म के लेकर विवाद के बारे में बात की तो उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा कि अरे नहीं…नहीं चाहिए हमको कोई कंट्रोवर्सी…बहुत सारी कंट्रोवर्सी से गुजर चुके हैं हम और अब हमको नहीं लगता कि कंट्रोवर्सी की वजह से कोई फिल्म हिट होती है। हमने तो देखा ही है कंट्रोवर्सी में फ्राइडे को रिलीज होने वाली फिल्में ट्यूस्डे को रिलीज होती है।

फिल्म रिलीज हो जाए लेकिन कोई कंट्रोवर्सी नहीं चाहिए। हालांकि ये फैक्ट है, रिलीज के पहले कंट्रोवर्सी हो जाती है। लास्ट वाली जो कंट्रोवर्सी हुई थी, वो हमने एक पिक्चर का नाम 'नवरात्रि' रखा था। लेकिन फिर उसे हमने 'लवयात्री' कर दिया था। हम काफी कुछ देख चुके हैं अब और कुछ नहीं देखा, बस परिवार बिना कंट्रोवर्सी लाइफ लॉन्ग रहे…बस अब यही चाहत है। सलमान ने आगे कहा कि जब आप फिल्म देखोगे, तो आपको पता चलेगा कि ट्रेलर तो कुछ भी नहीं था क्योंकि बहुत सारी चीजें ट्रेलर में नहीं डाल सकते। इस फिल्म में ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जो आपको बेहद पसंद आएंगी। गौरतलब है कि सलमान के करिअर में कई विवाद हुए हैं।

इनमें राजस्थान में फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार, रोडरेज केस, ऐश्वर्या राय से विवाद, विवेक ओबेरॉय को धमकाने का आरोप, सिंगर अरिजीत सिंह के साथ कोल्डवार, शाहरुख खान से उनका झगड़ा…ऐसे न जाने कितने ऐसे विवाद हैं, जिनमें सलमान का नाम जुड़ा। हालांकि इन सबके बावजूद सलमान की एक्टिंग स्किल में कोई कमी नहीं आई और फैंस ने उनकी अधिकतर फिल्मों को सुपरहिट बनाया। ‘सिकंदर’ मूवी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह सलमान के फैंस को ईद का उपहार है। इसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना हैं। साथ ही ‘बाहुबली’ फेम सत्यराज, प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल के भी अहम रोल हैं।

सलमान खान ने पहनी ‘जय श्री राम’ लिखी हुई घड़ी तो भड़के मौलाना

सलमान खान ने हाल ही इंस्टाग्राम पर एक घड़ी पहने हुए तस्वीर शेयर की थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसर इस घड़ी की कीमत 34 लाख रुपए बताई जा रही है। सलमान ने जो घड़ी पहनी है उसका नाम ‘एपिक एक्स राम जन्मभूमि टाइटेनियम एडिशन 2’ है। ‘राम जन्मभूमि’ लिमिटेड एडिशन घड़ी बनाने वाली कंपनी का नाम जैकब एंड कंपनी है। सलमान के इस घड़ी को पहनने के बाद धर्म विशेष के लोग खुश नहीं हैं। इस पर एक मौलाना ने भी विरोध जताया है, जिसके बाद ये मुद्दा गरमा गया है। यह घड़ी सलमान की मां ने उन्हें गिफ्ट की है।

आपको बता दें अभिषेक बच्चन के पास भी ऐसी ही घड़ी है। दरअसल सलमान ने 27 मार्च को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन दिया, “30 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं!” घड़ी के डायल पर ‘जय श्री राम’ भी लिखा हुआ है जिसके बाद अब इस पर विवाद छिड़ गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे इस्लामी मान्यताओं के खिलाफ बताया है। मौलाना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वे सलमान पर भड़क रहे हैं। मौलाना कह रहे हैं कि सलमान खान एक मशहूर कलाकार हैं।

उन्हें राम मंदिर का प्रचार करने के लिए राम संस्करण की घड़ी पहने देखा गया है, अगर कोई भी मुस्लिम चाहे वो सलमान खान ही क्यों न हो राम मंदिर या फिर कोई भी गैर-मुस्लिम चीज का प्रचार करता है, तो वो हराम और अवैध माना जाता है। मैं सलमान से आग्रह करता हूं कि वो शरीयत के सिद्धांतों का पालन करें। उन्हें ऐसी चीजों से बचना चाहिए और तुरंत इसे हटा देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत