न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्रकार ने आमिर खान से पूछा अब सलमान खान को भी ढूंढ़ लेनी चाहिए गौरी? सुपरस्टार ने दिया यह मजेदार जवाब

आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आमिर 14 मार्च को 60 साल के हो गए। इस मौके पर आमिर ने मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 17 Mar 2025 12:06:04

पत्रकार ने आमिर खान से पूछा अब सलमान खान को भी ढूंढ़ लेनी चाहिए गौरी? सुपरस्टार ने दिया यह मजेदार जवाब

आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। आमिर 14 मार्च को 60 साल के हो गए। इस मौके पर आमिर ने मीडिया को अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मिलवाया, जो बेंगलुरु से हैं। उनका 6 साल का बेटा है और अब वह आमिर के प्रोडक्शन हाउस में उनके साथ काम कर रही हैं। आमिर उन्हें 25 साल से जानते हैं। आमिर ने उस दिन मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया। उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स के पत्रकार के मन में एक सवाल आया।

उन्होंने जब आमिर की नई गर्लफ्रेंड का नाम सुना तब उनके दिमाग में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का ख्याल आया। उन्होंने सोचा बॉलीवुड के 3 सुपरस्टार्स में से शाहरुख को साल 1991 में उनकी गौरी मिल गई थी, आमिर को 18 महीने पहले गौरी मिली, अब सलमान खान को उनकी गौरी कब मिलेगी? पत्रकार ने आमिर से पूछा कि शाहरुख के पास उनकी गौरी हैं, अब आपके पास भी आपकी गौरी है, सलमान को…अब सलमान को भी उनकी गौरी ढूंढ लेनी चाहिए।” इस पर आमिर ने चुटकी लेते हुए कहा, “सलमान क्या ढूंढ़ेगा अब।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आमिर से ये भी पूछा गया था कि क्या सलमान ने उनसे या शाहरुख से शादी करने या घर बसाने के कोई टिप्स लिए? इस पर आमिर ने कहा कि सलमान वही करेंगे जो उनके लिए अच्छा होगा। उल्लेखनीय है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक दिन पहले शाहरुख और सलमान, आमिर के घर पहुंचे थे, जिनके वीडियो खूब वायरल हुए।

aamir khan,superstar aamir khan,Salman Khan,shahrukh khan,gauri spratt,aamir gauri,gauri khan,aamir girfriend,aamir khan birthday

आमिर ने कहा, मैं ऐसा इंसान चाहता था जिसके साथ मैं सुकून महसूस कर सकूं…

आमिर ने अपनी लिव-इन पार्टनर गौरी का मीडिया से परिचय कराते हुए बताया कि वे दोनों 25 साल से दोस्त हैं। हालांकि कुछ साल तक दोनों एक-दूसरे के संपर्क में नहीं थे। लेकिन जब दोबारा मिले, तो उन्हें एहसास हुआ कि उनके बीच एक खास जुड़ाव है और उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। मैं ऐसा इंसान चाहता था जिसके साथ मैं सुकून महसूस कर सकूं और वो मुझे गौरी में मिलीं।

मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की है कि मीडिया का ध्यान और यह सब किस तरह का होगा। वह इस दुनिया की आदी नहीं हैं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि आप सभी उनके साथ विनम्रता से पेश आएंगे। उल्लेखनीय है कि आमिर इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं और दोनों ही 16-16 साल चली। आमिर ने पहली शादी रीना दत्ता के साथ साल 1986 में की थी। उनका साल 2002 में तलाक हो गया। उनके बेटा जुनैद और बेटी आयरा खान हैं।

फिर आमिर ने साल 2005 में ‘लापता लेडीज’ फेम डायरेक्टर किरण राव के साथ शादी की। साल 2021 में उनकी राहें जुदा हो गईं। उनके एक बेटा आजाद है। आमिर के रिश्ते भले ही टूट गए हो लेकिन वे इन सभी के करीब हैं। फंक्शन और खास मौकों पर सब साथ होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी