Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी AA22 x A6, 800 करोड़ की लागत से बनाएंगे एटली

अल्लू अर्जुन, जिन्होंने अपनी पिछली फिल्म पुष्पा 2: द रूल से विश्व सिनेमा में तहलका मचाया, अब अपनी अगली फिल्म के लिए दक्षिण और हिन्दी सिनेमा के सफल निर्माता-निर्देशक एटली से हाथ मिला चुके हैं। इस फिल्म का अस्थाई शीर्षक AA22 x A6 है, जो अल्लू अर्जुन की 22वीं और एटली की 6ठी फिल्म है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 08 Apr 2025 4:13:03

भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म होगी AA22 x A6, 800 करोड़ की लागत से बनाएंगे एटली

विश्व सिनेमा में अपनी पिछली फिल्म पुष्पा 2: द रूल से तहलका मचाने वाले अभिनेता अल्लू अर्जुन ने अगली फिल्म के लिए दक्षिण व हिन्दी के सफलतम निर्माता निर्देशक एटली से हाथ मिलाया है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का अस्थाई शीर्षक AA22 x A6 रखा गया है। अर्थात् यह अल्लू अर्जुन की 22वीं और एटली की 6ठी फिल्म है। एटली द्वारा निर्देशित पिछली 5 फिल्मों में से 4 में थलापति विजय नजर आए और उनकी पाँचवीं और हिन्दी सिनेमा की पहली फिल्म जवान में शाहरुख खान नजर आए थे। हिन्दी में उन्होंने बतौर निर्माता वरुण धवन अभिनीत और कलिस निर्देशित बेबी जॉन का निर्माण किया था, जो उनकी ही निर्देशित फिल्म थेरी का आधिकारिक रीमेक था।
800 करोड़ है फिल्म का बजट

जब से इस फिल्म की घोषणा हुई तभी से सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई प्रकार रिपोर्ट आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन और एटली की इस फिल्म का बजट 800 करोड़ रुपये है क्योंकि इस फिल्म के लिए वे हॉलीवुड के वीएफएक्स हाउस से हाथ मिला रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अब महेश बाबू के साथ एसएस राजामौली की SSMB29 के बाद दूसरी सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। 800 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में 200 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लागत और 250 करोड़ रुपये के वीएफएक्स शामिल होंगे। फिल्म की घोषणा करते हुए सन पिक्चर्स ने ट्वीट किया, 'लैंडमार्क सिनेमैटिक इवेंट के लिए तैयार हो जाइए, AA22xA6 - सन पिक्चर्स की ओर से एक शानदार प्रस्तुति'।

कितनी होगी अल्लू अर्जुन की फीस


अल्लू अर्जुन को प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स के मुनाफे में से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ लगभग 175 करोड़ की भारी-भरकम फीस दी जा रही है। वहीं एटली के करियर की यह 6वीं फिल्म है और इसके लिए उन्हें 100 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए जाएंगे।

हॉलीवुड के वीएफएक्स स्टूडियो से फिल्म के लिए कोलेब


अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाया गया है कि कलानिधी मारन से मिलने के बाद अल्लू अर्जुन और एटली यूएस के लिए निकलते हैं। लॉस एंजिल्स में पहुंचकर वे वहां के वीएफएक्स स्टूडियो का दौरा करते हैं। जहां वे आयरनहेड स्टूडियो के सीईओ और आर्ट डायरेक्टर जोस फर्नांडिस से मिलते हैं। जोस फर्नांडिस ने हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स स्पाइडर मैन: होमकमिंग, कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन में काम किया है। कई और हॉलीवुड वीएफएक्स स्टूडियो इस पर काम करने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका