न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'इससे भारतीय इंडस्ट्री बर्बाद होगी...' डोनाल्ड ट्रंप के विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने पर विवेक अग्निहोत्री ने व्यक्त की चिंता

डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाकर दुनियाभर के फिल्मकारों को झटका दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने इस पर अपनी चिंता जताते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए इसे खतरे का संकेत बताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 6:55:39

'इससे भारतीय इंडस्ट्री बर्बाद होगी...' डोनाल्ड ट्रंप के विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने पर  विवेक अग्निहोत्री ने व्यक्त की चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाकर दुनियाभर के फिल्मकारों को बड़ा झटका दिया है। उनके इस फैसले के बाद से हर जगह चर्चा हो रही है, और बॉलीवुड भी इससे प्रभावित नजर आ रहा है। भारतीय फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने इस मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की है और ट्रंप के इस कदम को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक गंभीर खतरा बताया है। विवेक के अनुसार, 100 प्रतिशत मूवी टैरिफ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बुरी तरह से प्रभावित करेगा, जिससे इसके अस्तित्व पर संकट आ सकता है।

विवेक अग्निहोत्री ने डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाया गया 100 प्रतिशत मूवी टैरिफ भारतीय सिनेमा के लिए बहुत बड़ा खतरा है। यह फैसला भारतीय सिनेमा के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा। अगर यह जारी रहता है, तो संघर्ष कर रही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का पतन हो सकता है। भारतीय फिल्मकारों को इस पर ध्यान देना चाहिए, एकजुट होना चाहिए और फोटोग्राफर्स को दौड़ाने की बजाय इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए।"

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने यह कदम उठाते हुए कहा था कि अमेरिका के बाहर शूट की गई फिल्मों पर 100 प्रतिशत टैरिफ इसलिए लगाया गया है, क्योंकि इससे अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हो रहा है। ट्रंप के अनुसार, फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों को विदेशों में शूट करते हैं और फिर अमेरिका में रिलीज करते हैं, जिससे अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है। ट्रंप के इस फैसले के बाद अब उन फिल्मों को फायदा होगा जो अमेरिका में शूट की गई होंगी, जबकि विदेशों में शूट की गई फिल्मों को 100 प्रतिशत टैरिफ देना होगा, जिससे विदेशी फिल्मकारों का खर्चा बढ़ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी