न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 मई को पूरे देश में ब्लैकआउट और हमले की मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश

गृह मंत्रालय ने 7 मई को देशभर में ब्लैकआउट और हमले की मॉक ड्रिल कराने के निर्देश दिए हैं। इससे नागरिक सुरक्षा को लेकर तैयारियों को परखा जाएगा, जिसमें हवाई हमले की चेतावनी और सुरक्षा उपायों की मॉक ट्रेनिंग शामिल है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 7:55:48

7 मई को पूरे देश में ब्लैकआउट और हमले की मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए सख्त निर्देश

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत अब पूर्ण युद्ध मोड में नजर आ रहा है। संभावित युद्ध स्थिति को देखते हुए देश में व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में 7 मई को देशभर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सभी राज्यों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। मॉक ड्रिल का उद्देश्य है – युद्ध जैसे हालात में नागरिकों को प्रशिक्षित करना और सुरक्षा तंत्र को परखना। माना जा रहा है कि 1971 के बाद यह देश की पहली बड़ी सिविल डिफेंस ड्रिल होगी।

गृह मंत्रालय के निर्देशों का संकेत:

- भारत की ओर से किसी बड़े सैन्य एक्शन की संभावना है।
- उस एक्शन के जवाब में पाकिस्तान युद्ध छेड़ सकता है।
- संभावित जंग सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहेगी; पाकिस्तान दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है।
- भारतीय वायुसेना और एयर डिफेंस पाकिस्तान के मिसाइल और फाइटर जेट को रोकने के लिए तैयार हैं, लेकिन भारत हर पहलू पर सतर्क रहना चाहता है।
- यह नागरिक सुरक्षा अभ्यास इज़राइल या यूक्रेन जैसे देशों में किए जाने वाले प्रोटोकॉल जैसा होगा, जहां एयर सायरन की प्रभावशीलता की जांच की जाती है।

गृह मंत्रालय ने राज्यों को इन तैयारियों के निर्देश दिए हैं:

- हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरनों का परीक्षण और संचालन।
- हमले की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखें – इस पर नागरिकों, छात्रों आदि को प्रशिक्षण देना।
- क्रैश ब्लैक आउट (Blackout) उपायों का पालन करना।
- महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संयंत्रों को छिपाने की पूर्व योजना बनाना।
- निकासी योजनाओं (Evacuation Plans) को अपडेट करना और उसका रिहर्सल कराना।

आतंकिस्तान में खौफ का माहौल

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में भी तनाव और भय का माहौल गहराया है। पाकिस्तान को यह आशंका सताने लगी है कि भारत अब जवाबी हमला कर सकता है। इसी तनावपूर्ण परिस्थिति में भारत ने सीमाओं पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी है। समुद्री क्षेत्र में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारतीय सेना जल, थल और नभ – तीनों मोर्चों पर एक साथ हमला करने के ब्लूप्रिंट पर काम कर रही है ताकि दुश्मन को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया जा सके।

रणनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर भी घेरेबंदी

भारत की रणनीति सिर्फ सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है। कूटनीतिक स्तर पर भी बड़े फैसले लिए जा रहे हैं ताकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग किया जा सके। पाकिस्तान के शासकों में घबराहट साफ देखी जा रही है। उन्हें डर है कि भारत किसी भी वक्त हमला कर सकता है। लगातार हो रही घटनाएं यही इशारा कर रही हैं कि कुछ बड़ा होने वाला है – और भारत इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं