न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी को लेकर ऐसा बोले पार्थ, CID 2 पर भी की बात, वापसी के सवाल पर देवोलीना ने दिया यह जवाब

'कसौटी जिंदगी की 2' के फेम एक्टर पार्थ समथान टीवी की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे हैं। पार्थ की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 May 2025 11:42:31

2 News : शादी को लेकर ऐसा बोले पार्थ, CID 2 पर भी की बात, वापसी के सवाल पर देवोलीना ने दिया यह जवाब

'कसौटी जिंदगी की 2' के फेम एक्टर पार्थ समथान टीवी की दुनिया के लोकप्रिय चेहरे हैं। पार्थ की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हाल ही में पार्थ ‘सीआईडी 2’ को लेकर लाइमलाइट में थे। उन्होंने शो में ‘एसीपी आयुष्मान’ के रोल में एंट्री की। अब पार्थ ने अपनी पर्सनल लाइफ और वेडिंग प्लान को लेकर बात की। ई टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में पार्थ से पूछा गया कि वह शादी कब कर रहे हैं? तो जवाब में उन्होंने कहा कि शादी तो करनी ही पड़ेगी। मेरा परिवार मुझ पर शादी का दबाव बना रहा है।

मैं किसी तरह 2-3 साल से शादी टाल रहा हूं, लेकिन अब लगता है कि करनी ही पड़ेगी। लेकिन मैं अरेंज मैरिज नहीं करना चाहता। मैं अरेंज मैरिज करने की कंडीशन में नहीं हूं, तो एक बात तो तय है कि लव मैरिज ही करूंगा। मैंने हमेशा प्यार पर विश्वास किया है। मैं बस अपनी जिंदगी में स्थिरता का इंतजार कर रहा हूं। मैंने हाल ही में नया घर खरीदा है और अभी उसी में व्यस्त चल रहा हूं। मैं कई लोगों को जानता हूं, कई लोगों को मिला हूं, जिन्होंने अपने लेट फोर्टीज में शादी की है। लेकिन, मुझे वो नहीं चाहिए, मुझे लगता है कि कुछ चीजें सही समय पर हो जानी चाहिए।

पार्थ ने ‘सीआईडी 2’ में अपने किरदार को लेकर भी कहा कि अगर ये रोल एक ही हफ्ते का होता, तो मैं अभी तक इसकी शूटिंग क्यों कर रहा होता। मैं अभी तक इसकी शूटिंग कर रहा हूं और सीआईडी जैसे आइकॉनिक शो का हिस्सा होना मेरे लिए गर्व की बात है। बता दें पार्थ ने 'कसौटी जिंदगी की 2' में ‘अनुराग बासू’ का लीड किरदार निभाया था। उनके साथ शो में एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस नजर आई थीं, जो सीरियल में ‘प्रेरणा’ के रोल में थीं। पार्थ का नाम दिशा पाटनी से लेकर नीति टेलर तक जुड़ चुका है।

parth samathan,actor parth samathan,cid 2,kasauti zindagi kay 2,parth marriage,devoleena bhattacharjee,actress devoleena,devoleena comeback

पति और बेटे के साथ वक्त बिता रही हैं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी

एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ के रोल से घर-घर चर्चित हो गईँ। फिलहाल देवोलीना ने टीवी की दुनिया से दूरी बना रखी है। कुछ समय पहले ही देवोलीना मां बनी हैं। उन्होंने बेटे जॉय को जन्म दिया। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ इंटरेक्ट करते हुए वापसी को लेकर बात की। देवोलीना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए सवाल-जवाब का सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उनके बेटे के बारे में सवाल किए।

देवोलीना ने कहा कि फिलहाल तो टाइम है...जॉय थोड़ा बड़ा होगा उसके बाद। देवोलीना ने ये साफ कर दिया है कि वो फिलहाल टीवी पर कमबैक नहीं कर रही हैं। उनके फैंस को अभी उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार करना होगा। बता दें कि देवोलीना ने ‘डांस इंडिया डांस 2’ से करिअर की शुरुआत की थी।

इसके बाद वह ‘सवारे सबके सपने...प्रीतो’, ‘साथ निभाना साथिया’, ‘लाल इश्क’, ‘बिग बॉस 13’, ‘साथ निभाना साथिया 2’, ‘बिग बॉस 14’, ‘लेडीज वर्सेस जेंटलमैन’, ‘बिग बॉस 15’, ‘दिल दियां गल्लां’ में नजर आईं। देवोलीना का पिछला शो ‘छठी मैया की बिटिया’ था। देवोलीना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी शाहनवाज शेख संग हुई है। शाहनवाज जिम ट्रेनर हैं। देवोलीना अक्सर पति और बच्चे संग फोटो शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी