न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pahalgam Terror Attack: 'हमने अल्लाह कहा और बच गए, काश वो भी कह देता...', नेपाल के सुदीप की मां और बहन का छलका दर्द

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाल के सुदीप न्यौपाने के परिवार का छलका दर्द। मां और बहन ने बताया कैसे सिर्फ हिंदू होने की वजह से सुदीप की जान ले ली गई, जबकि बाकी लोग अल्लाह कहकर बच गए। पढ़ें पूरा बयान।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 7:42:44

Pahalgam Terror Attack: 'हमने अल्लाह कहा और बच गए, काश वो भी कह देता...', नेपाल के सुदीप की मां और बहन का छलका दर्द

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेपाल निवासी सुदीप न्यौपाने की मौत से उसका परिवार गहरे शोक में है। इकलौते बेटे को खो देने का दर्द मां और बहन की बातों में साफ झलक रहा है। परिवार का एक ही सवाल है – आखिर सुदीप का क्या दोष था? क्यों उसकी जान ले ली गई?

सुदीप की मां रीना पांडे और बहन सुषमा ने बिलखते हुए अपना दर्द साझा किया। उनका कहना है कि सुदीप ने सच बोला, झूठ नहीं बोला। जब हम सबने अल्लाह कहा और सिर झुकाकर बैठ गए, तब वो हिंदू की लाइन में चला गया और उसकी छाती में गोलियां उतार दी गईं।

"मेरा भाई छिपा नहीं, दो गोलियां खाईं सीने पर" – बहन सुषमा का बयान

बीबीसी हिंदी से बातचीत में सुषमा ने कहा, "हमने अल्लाह कहा और झुक गए, लेकिन मेरा भाई नहीं झुका। उसने कहा कि वो हिंदू है। उसे मार दिया गया। भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी में मेरे निर्दोष भाई की जान चली गई। हम तो खुश होकर कश्मीर घूमने गए थे। अब हमारी बस एक ही इच्छा है – उसे शहीद का दर्जा मिले।"

उन्होंने बताया कि सुदीप बेहद जिम्मेदार और परिवार से बेहद प्यार करने वाला था। "हम परिवार में सिर्फ तीन थे – मां, मैं और भाई। अब भाई भी नहीं रहा। उसको सिर्फ हिंदू होने की सजा मिली।"

"मेरे बेटे को किस बात की सजा मिली?" – मां रीना पांडे का सवाल

सुदीप की मां रीना बेटे की मौत से टूट चुकी हैं। उनका कहना है, "हम तो वहां घूमने गए थे, मरने नहीं। हिंदू बोलने पर उसके सीने में गोली मार दी। क्या दोष था उसके? उन्होंने कहा – मुस्लिम एक ओर, हिंदू एक ओर। मेरा बेटा अगर मुस्लिम बोल देता तो शायद बच जाता। लेकिन उसने बार-बार कहा – 'मैं नेपाली हूं, हिंदू हूं, मैंने कोई गलती नहीं की।' उसने भागने की कोशिश भी नहीं की, फिर भी उसे मार दिया गया।"

रीना पांडे बार-बार कह रही हैं कि भारत सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। "मेरा बेटा मेरा संसार था। अब मेरा कौन है? बीमार होऊंगी तो कौन देखेगा मुझे?"

"अल्लाह बोलकर झुक गए, पर सुदीप ने सच कहा और मारा गया" – जीजा युवराज की आपबीती

सुदीप के जीजा युवराज ने बताया, "हमें गोली की आवाज सुनाई दी, तो लोकल लोगों ने कहा कि बंदर भगाने के लिए आवाज की गई है। लेकिन कुछ मिनटों बाद तेज फायरिंग होने लगी। एक कपड़ा बेचने वाले ने हमें सलाह दी – अल्लाह कहकर झुक जाओ, कुछ नहीं होगा। हम तीन लोगों ने वैसा ही किया, लेकिन सुदीप ने नहीं। उसने कहा – 'मैं हिंदू हूं', और उसे गोली मार दी गई।"

युवराज बताते हैं कि आतंकी ने सुदीप की छाती में दो बार गोली चलाई और कुछ ही मिनटों में चला गया। "हमें न भारत से कोई गिला है, न पाकिस्तान से। हम टूरिस्ट हैं। लेकिन अब हम बॉर्डर पार करने की भी हिम्मत नहीं कर पाएंगे।"

"क्यों मारा गया मेरा दोस्त?" – सुदीप के दोस्तों का सवाल

सुदीप के दोस्त उसकी मौत से बेहद दुखी हैं। एक दोस्त ने कहा, "हम रात को 11 बजे तक साथ बैठते थे। सुदीप को हेल्थ और लाइफ की गहरी समझ थी। वो निर्दोष था, बस कश्मीर घूमने गया था। लेकिन भारत-पाकिस्तान की दुश्मनी में उसे क्यों मारा गया?"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?