न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मेरे अपने साथियों में से आधे बिक चुके हैं, आधे डरते हैं...', ऐसा क्या हुआ जो प्रकाश राज ने बॉलीवुड सितारों पर कसा तंज?

दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने हालिया इंटरव्यू में बॉलीवुड सितारों की चुप्पी पर निशाना साधा। कहा- आधे अभिनेता बिक चुके हैं, आधे डरे हुए हैं। बेबाकी के कारण नहीं मिलता बॉलीवुड में ज्यादा काम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 5:33:30

'मेरे अपने साथियों में से आधे बिक चुके हैं, आधे डरते हैं...', ऐसा क्या हुआ जो  प्रकाश राज ने बॉलीवुड सितारों पर कसा तंज?

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुके दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बेबाक राय के लिए सुर्खियों में रहते हैं। वो उन कुछ गिने-चुने सितारों में से हैं जो इंडस्ट्री हो या सत्ता, हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए या फिर इंटरव्यू में प्रकाश राज अक्सर सरकार की नीतियों और राजनीति पर निडर होकर सवाल उठाते हैं। हालांकि, उन्हें इस साहस के चलते कई बार ट्रोलिंग और करियर में नुकसान भी झेलना पड़ता है। अब एक बार फिर वह अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों की चुप्पी पर नाराजगी जताई है।

'कलाकारों को विचारों वाली फिल्मों के लिए लड़ने को तैयार रहना चाहिए'

'वांटेड', 'सिंघम' जैसी हिट फिल्मों में अभिनय कर चुके प्रकाश राज ने हाल ही में 'द लल्लनटॉप' को इंटरव्यू दिया। इस बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर बेबाकी से बात करते हुए कहा, “इतिहास सिर्फ उन लोगों को याद रखता है जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हैं, चुप रहने वालों को भुला दिया जाता है।” उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार चर्चा को रोकने लगती है, तब कलाकारों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, "हमें यह समझने की जरूरत है कि हम कैसी फिल्में बना रहे हैं, हमें विचारों वाली फिल्मों को रिलीज कराने के लिए लड़ना चाहिए। कलाकारों में वह लचीलापन और चेतना होनी चाहिए।"

'बॉलीवुड में मेरे आधे साथी बिक चुके हैं, बाकी डरे हुए हैं'

प्रकाश राज ने बॉलीवुड के अपने साथियों को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मेरे आधे साथी बिक चुके हैं और बाकी डर के साए में हैं। उनमें से एक बहुत करीबी दोस्त ने मुझसे कहा, 'प्रकाश, तुम बोल सकते हो, मैं नहीं।' मैंने उसे समझा तो सही, लेकिन माफ नहीं कर पाया। जब इतिहास लिखा जाएगा, तो वो अपराध करने वालों को तो माफ कर देगा, लेकिन चुप रहने वालों को नहीं।" प्रकाश ने साफ कहा कि हर कोई जिम्मेदार है, और अगर कोई सोचता है कि बोलने से काम नहीं मिलेगा, तो ऐसा नहीं है। "काम तो मिलता है, लेकिन उतना नहीं जितना पहले मिलता था," उन्होंने जोड़ा।

'बेबाकी के कारण बॉलीवुड में कम हो गया मेरा काम'

प्रकाश राज ने यह भी स्वीकार किया कि राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करने के चलते उन्हें बॉलीवुड में काम कम मिल रहा है। उन्होंने कहा, "लोग डरते हैं कि अगर वे मेरे साथ काम करेंगे तो उन्हें वह सब नहीं मिलेगा जिसकी उन्हें उम्मीद है। माहौल ही ऐसा बन गया है।" हालांकि, अभिनेता ने यह भी कहा कि यह स्थिति उन्हें और मजबूत बनाती है, और इसी से उन्हें यह भरोसा मिलता है कि जो हो रहा है, वह सही नहीं है — और इसके खिलाफ लड़ना जरूरी है।

'पवन कल्याण और विजय के पास नहीं है विजन'

इंटरव्यू के अंत में प्रकाश राज ने साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े नामों पवन कल्याण और विजय पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इन दोनों के पास कोई स्पष्ट विजन नहीं है और वह नेतृत्व की भूमिका निभाने के काबिल नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी