न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

37 दिन से राजस्थान के इस कॉलेज में खड़ा है हेलीकॉप्टर, सिक्योरिटी में 24 घंटे गार्ड्स तैनात

पाली के कन्या महाविद्यालय में पिछले 37 दिनों से एक हेलीकॉप्टर खड़ा है, तकनीकी खराबी के कारण उड़ान नहीं भर सका, सुरक्षा में तैनात हैं गार्ड।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 05 May 2025 3:43:02

37 दिन से राजस्थान के इस कॉलेज में खड़ा है हेलीकॉप्टर, सिक्योरिटी में 24 घंटे गार्ड्स तैनात

राजस्थान के पाली जिले में कन्या महाविद्यालय के परिसर में बना हेलीपैड इन दिनों चर्चा में है। वजह है—वहीं पिछले 37 दिनों से खड़ा एक हेलीकॉप्टर, जो अबतक उड़ान नहीं भर पाया है। ये हेलीकॉप्टर वहां क्यों खड़ा है, कब उड़ान भरेगा—इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इस हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए गार्ड्स 24 घंटे तैनात हैं, जो दिन-रात इसकी निगरानी कर रहे हैं।

यह वही हेलीकॉप्टर है जिससे राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 29 मार्च को पाली पहुंचे थे। जब वे वापसी के लिए इसी हेलीकॉप्टर से रवाना होने लगे, तभी उसमें तकनीकी खामी आ गई। उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर से अचानक धुआं उठने लगा। थोड़ी ऊंचाई तक उड़ान के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को फिर से कॉलेज परिसर में ही स्थित हेलीपैड पर सुरक्षित उतार दिया। तभी से यह हेलीकॉप्टर यहीं खड़ा है।

अब हेलीकॉप्टर की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी गार्ड्स पर

शुरुआत में हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए स्थानीय थाने की पुलिस तैनात की गई थी। लेकिन चूंकि यह हेलीकॉप्टर एक निजी कंपनी का है, इसलिए अब पुलिस को हटा कर कंपनी की ओर से निजी सुरक्षा गार्ड तैनात कर दिए गए हैं। ये गार्ड कॉलेज परिसर में ही मौजूद रहकर हेलीकॉप्टर की देखरेख कर रहे हैं।

कॉलेज से जुड़े शिक्षकों का कहना है कि पहले बताया गया था कि हेलीकॉप्टर तीन-चार दिनों में मरम्मत के बाद उड़ान भर लेगा। लेकिन अबतक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के लिए नया इंजन मंगाया गया है और उसे फिट करने के लिए बाहर से इंजीनियर बुलाए जाएंगे। इसके लिए भी कम से कम तीन से चार दिन और लग सकते हैं।

कॉलेज प्रबंधन ने कंपनी को लिखा पत्र

कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताया कि हेलीकॉप्टर की सुरक्षा में तैनात गार्ड्स कॉलेज के बिजली और पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए संबंधित कंपनी को पत्र लिखा गया है। कंपनी ने इस खर्च को वहन करने की सहमति जताई है और यह राशि कॉलेज के विकास कोष में जमा की जाएगी। कॉलेज प्रशासन की भी यही मंशा है कि हेलीकॉप्टर की तकनीकी समस्या जल्द से जल्द ठीक हो और वह सुरक्षित तरीके से परिसर से रवाना हो जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी