न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लगातार झड़ रहे हैं बाल, गंजा होने का खतरा! ये होते हैं कारण और इन उपायों से होगा समस्या का निपटारा

बाल गिरना, झड़ना, टूटना आजकल सभी की परेशानी बन गई है। बालों का सौंदर्य में बहुत महत्व है। कम उम्र में ही गंजापन आपके सौन्दर्य...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 2:16:47

लगातार झड़ रहे हैं बाल, गंजा होने का खतरा! ये होते हैं कारण और इन उपायों से होगा समस्या का निपटारा

बाल गिरना, झड़ना, टूटना आजकल सभी की परेशानी बन गई है। बालों का सौंदर्य में बहुत महत्व है। कम उम्र में ही गंजापन आपके सौन्दर्य को आपसे छीन लेता है। महिलाएं और पुरुष दोनों इस समस्या से ग्रस्त है। कुछ विशेष कारणों से बालों को पोषक तत्व नहीं मिल पाते और वे कमजोर होकर टूट जाते हैं। बालों में पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए हेयर स्पा एक अच्छा तरीका हो सकता है। हेयर स्पा घर पर ही किया जा सकता है। इससे बाल गिरना बंद होने के साथ ही घने और चमकदार भी बनते हैं।

hair,hair fall,baldness,long hair,dandruff,shampoo,heredity,hair fall reasons,hair fall treatment,towel,beauty article in hindi

बाल झड़ने और टूटने के कारण

- तेज केमिकल वाले शैम्पू, कंडीशनर या साबुन।

- गलत तरीके से शेम्पू कंडीशनर का उपयोग।

- गलत प्रकार के तेज खुशबू वाले तेल।

- प्रोटीन युक्त पौष्टिक भोजन की कमी।
- धूल मिट्टी और गन्दगी।

- विटामिन “B12” या विटामिन “D” की कमी।

- थायरॉइड की समस्या।

- रुसी।

- सिर में इन्फेक्शन।

- हार्मोन का बदलाव।

- मानसिक तनाव।

- तेज बुखार।

hair,hair fall,baldness,long hair,dandruff,shampoo,heredity,hair fall reasons,hair fall treatment,towel,beauty article in hindi

बाल गिरना रोकने के घरेलु नुस्खे

- जैतून का तेल 200 ml , अरंडी का तेल 50 ml, ग्लिसरीन 50 ml मिक्स करके रख लें। रात को सोने से पहले बालों में लगा लें। सुबह बालों को अच्छे से धो लें। बालों के लिए हर तरह से फायदा होता है।

- रूसी के कारण बाल झड़ते हों तो पहले दिन सफ़ेद आयोडीन रुई से बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद दूसरे दिन केस्टर ऑइल से बालों की जड़ों में मालिश करें। फिर एक टॉवेल को गर्म पानी में भिगोकर दस-पंद्रह मिनट सिर पर रखें। इसी तरह दस दिन में यह प्रक्रिया दो तीन बार करें। रूसी भी ख़त्म हो जाएगी और बाल गिरने भी बंद हो जाएंगे।

- सही तरीके से शेम्पू नहीं करने के कारण बाल झड़ने लगते हैं। रोज शेम्पू नहीं करना चाहिए। ऑइली बाल में सप्ताह में तीन बार और ड्राई बालों में दो बार पर्याप्त होता है। माइल्ड शैम्पू का ही प्रयोग करें।

- बालों में जैतून के तेल की मालिश करके गर्म पानी में भीगा टॉवेल निचोकर सिर पर रखने से जड़ें मजबूत होकर बाल गिरने बंद होते हैं।

- यदि सिर से बाल गिरकर चकत्ते बन गए हो तो नीम का तेल दो महीने लगाने से बाल उग आते हैं।

hair,hair fall,baldness,long hair,dandruff,shampoo,heredity,hair fall reasons,hair fall treatment,towel,beauty article in hindi

- एक तौलिया गर्म पानी में भिगोकर निचो लें, इसे सिर पर दो मिनट रखें। अब ठंडे पानी में भीगोकर निचोड़ा हुआ तौलिया एक मिनट तक सिर पर रखें। लगभग 15 -20 मिनट तक इसे दोहराएं। बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

- सर्दी के दिनों में रोजाना तिल खाने से बाल स्वस्थ रहते हैं, बाल गिरते नहीं हैं। तिल का तेल लगाना भी लाभदायक होता है।

- विटामिन B12 कम हो तो इसके कैप्सूल लें। हीमोग्लोबिन चेक कराते रहें। खून की कमी से भी बाल गिरते हैं।

- चौलाई की सब्जी नियमित रूप से खाने से बालों का टूटना कम होता है।

- सप्ताह में एक बार दही में पिसी हुई काली मिर्च डालकर इस दही से बाल धोने से बाल गिरना बंद होते हैं।

hair,hair fall,baldness,long hair,dandruff,shampoo,heredity,hair fall reasons,hair fall treatment,towel,beauty article in hindi

- प्रोटीनयुक्त खाना बालों की सेहत के लिए बहुत जरुरी होता है। अतः दालों का, दूध का और अंडों का सेवन पूरी मात्रा में करना चाहिए।

- हरे आंवले की पिसी लुगदी को बालों की जड़ों मे धीरे-धीरे लगभग दस मिनट मलें फिर सिर धोएं, बाल गिरना बंद होगा।

- गुडहल ( हिबिस्कस) के 12-15 फूल दो कप नारियल के तेल में धीमी आंच पर दस मिनट उबाल लें। ठंडा होने पर छानकर शीशी में भर लें। इस तेल की सिर में मालिश करके रातभर रहने दें, सुबह बालों को शैम्पू से धो लें। रूसी दूर हो जाएगी।

- नहाने से दस मिनट पहले एक चम्मच तेल में 4 -5 बूंद नींबू के रस की डालकर सिर में लगा लें। अब बालों को धोने पर रुसी में आराम आएगा। रुसी मिटने से बाल गिरना रुकेंगे।

- दो चम्मच मेथी रात को पानी में भिगो दें। सुबह इस मेथी को पीसकर बालों में 20 मिनट लगाकर रखें, फिर शैम्पू करें। रुसी भी मिटेगी, बाल मजबूत भी होंगे। बाल झड़ने और टूटने बंद होंगे।

hair,hair fall,baldness,long hair,dandruff,shampoo,heredity,hair fall reasons,hair fall treatment,towel,beauty article in hindi

- नारियल के तेल में शहद मिलाकर लगाने से बाल गिरने कम हो जाते हैं।

- प्याज का रस बालों की जड़ो में आधा घंटा लगाकर रखें फिर बालों को धोएं। बाद में नारियल के तेल की मालिश कर लें। सप्ताह में दो बार इस प्रयोग से बाल गिरना बंद हो जाएंगे।

- शिकाकाई, आंवला और अरीठा रात को पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी से बाल धोने से बालों का गिरना कम होगा।

- तिल का तेल, सरसों का तेल व नारियल का तेल समान मात्रा में मिलाकर हल्का सा गरम करके पोरों से बालों की जड़ों में मालिश करके सोएं, सुबह बालों को धोएं। बाल स्वस्थ होंगे और गिरना बंद होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद