न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सही से नहीं आ रही चहरे पर दाढ़ी, इन तरीकों की मदद से दूर करें यह समस्या

लेकिन ये प्रोडक्ट अस्थायी प्रभाव डालते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकीं मदद से पैची दाढ़ी को घना दिखाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन तरीको के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jul 2022 1:54:58

सही से नहीं आ रही चहरे पर दाढ़ी, इन तरीकों की मदद से दूर करें यह समस्या

इन दिनों पुरुषों में दाढ़ी रखने का ट्रेंड चलन में हैं। लम्बी दाढ़ी या बीयर्ड लुक सभी के द्वारा पसंद किया जा रहा हैं फिर वे चाहे फिल्मों के हीरो ही क्यों ना हो। कई लोगों की बीयर्ड रखने की ख्वाहिश होती हैं लेकिन अच्छी और घनी दाढ़ी किस्मत वालों को ही मिलती है। जी हाँ, कई लोग बियर्ड वाला मनचाहा लुक नहीं पाते हैं क्योंकि चहरे पर दाढ़ी सही से नहीं आ पाती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे जेनेटिक, अनहेल्दी एन्वायरमेंट और डाइट आदि। बाजार में भी ढेरों बीयर्ड ग्रोथ प्रोडक्ट की भरमार है। लेकिन ये प्रोडक्ट अस्थायी प्रभाव डालते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकीं मदद से पैची दाढ़ी को घना दिखाने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इन तरीको के बारे में...

tips to enhance beard growth,beauty tips,beuaty hacks

ब्रश करें

ब्रश करना पैची बीयर्ड को ठीक करने का सबसे अच्छा तरीका है। अपनी दाढ़ी को नम ब्रिसल्स से नीचे की ओर कंघी करने की कोशिश करें। यह तरीका बालों के विकास की दिशा को नियंत्रित करने में मदद करता है और आपकी दाढ़ी को एक जैसा दिखाता है।

बियर्ड ऑयल का यूज करें

आपको अपनी दाढ़ी की तेल से रोजाना रात के समय कंडीशनिंग करनी चाहिए। दरअसल, दाढ़ी बढ़ाने का तेल विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो त्वचा और बालों के नीचे की त्वचा को पोषण देता है। इतना ही नहीं दाढ़ी का तेल मूछों की लाइफ बड़ा सकता हैऔर दोमुंहे बालों को रोक सकता है। बता दें कि दो मुंहे बाल बालों के विकास को रोकने के लिए जिम्मेदार होते हैं

tips to enhance beard growth,beauty tips,beuaty hacks

दालचीनी और नींबू का पेस्ट

दालचीनी हर घर में आसानी से मिल जाता है। कई लोग दालचीनी और नींबू का पेस्ट बनाकर दाढ़ी पर लगाते हैं, क्योंकि इसमें मौजूद मिनरल्स त्वचा के पोर्स को खोलने में मदद करते है। इसके अलावा दालचीनी का सेवन भी कर सकते हैं, यह बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन युक्स रक्त संचार बढ़ाने में मदद करती है। सुबह-सबह गर्म पानी और शहद के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

बीयर्ड डाई का उपयोग करें

मोटी और घनी दाढ़ी दिखने में बहुत अच्छी लगती है। अगर आप पैची दाढ़ी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से बीयर्ड डाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी दाढ़ी को घना करने के साथ दाढ़ी के हल्के रंग को गहरा कर देगा।

tips to enhance beard growth,beauty tips,beuaty hacks

नारियल का तेल

दाढ़ी के बाल उगाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल भी अच्छा माना जाता है। इसके लिए नारियल और गुलमेहंदी के तेल को दस और एक के अनुपात में मिलाएं और मालिश करें। इसे 15 मिनट के लिए लगे रहने दें फिर ठंडे पानी से इसे धो लें। हफ्ते में चार बार इस प्रक्रिया को करें। कुछ समय के बाद आपको फर्क दिखाई देगा।

बालों को बढ़ाएं

एक पैची दाढ़ी अपने आप घनी हो सकती है, यदि आप बालों को लंबे समय तक बढऩे देते हैं। आपकी दाढ़ी का आकार इस बात पर निर्भर करेगा कि यह कितनी पैची है और बाल कितने घुंघराले हैं। यदि आप इसमें एक्स्ट्रा कर्ल और वॉल्यूम जोड़ते हैं, तो पैच आपकी दाढ़ी के नीचे छिप जाएंगे।

tips to enhance beard growth,beauty tips,beuaty hacks

प्याज का रस

आजकल बाजार में डैंड्रफ से लेकर बालों की ग्रोथ तक के लिए मिलने वाले लगभग सभी उत्पादों में प्याज का रस होता है। इसके साथ ही प्याज का रस आपकी दाढ़ी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप घर में ही प्याज का रस निकालकर उसमें 2-3 बूंद अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑयल अथवा पानी डालें। अब इसे दाढ़ी के बालों वाले स्थान पर लगा लें। कम से कम 1-2 घंटे तक लगा रहने दें और सोने से पहले इसे धो लें।

ट्रिमिंग और शेविंग

ट्रिमिंग और शेव करने से आप इसे पूरी तरह से घना महसूस कर सकते हैं। बस पहले अपनी बीयर्ड के लिए आकार का चुनाव करें और पैच को छिपाने के लिए इसे सावधानी से ट्रिम करें।

tips to enhance beard growth,beauty tips,beuaty hacks

आंवले का तेल

बालों की ग्रोथ के लिए आंवले को सबसे अच्छा माना गया है। इसलिए दाढ़ी बढ़ाने के लिए आंवले के तेल का सबसे उत्तम है। प्रतिदिन लगभग 20 मिनट तक आंवले के तेल से अपने चेहरे पर मालिश करें और फिर उसे ठंडे पानी से धो लें। इसके अलावा आप सरसों की पत्तियों को आंवले के तेल में मिलाकर एक पेस्ट बना सकते हैं और इसे दाढ़ी वाले हिस्से पर 20 मिनट के लिए लगाएं। ऐसा सप्ताह में 3-4 बार करने से आप घनी और खूबसूरत दाढ़ी पा सकते हैं।

ट्रांसप्लांटेशन

इस तकनीक का यूज पैच रहित और मोटी दाढ़ी रखने के लिए किया जा सकता है। इस मैथड में सिर या शरीर के पीछे से एक स्ट्रांग फॉलिकल का उपयोग सर्जरी द्वारा पैची क्षेत्र में दाढ़ी बढ़ाने के लिए किया जाता है। अच्छी बात यह है कि सर्जरी के बाद किसी तरह का निशान दिखाई नहीं देता।

tips to enhance beard growth,beauty tips,beuaty hacks

अच्छी डाइट लें

अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा मात्रा में सब्जियों को शामिल करके विटामिन की कमी पूरी की जा सकती है। इन सब्जियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी हर मिनरल्स और विटामिन मौजूद है। हमारे बाल भी प्रोटीन के ही रेशे हैं। इसलिए जितना प्रोटीन रिच फूड हम खाएंगे हमें उतनी ही घनी दाढ़ी मिलेगी। प्रोटीन के लिए जिन पदार्थों को अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है, उनमें अंडे, नट्स, पालक, सोयाबीन, दालें, ब्रोकली आदि शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद