न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के लिए मेहंदी हैं बेहद गुणकारी, इन 6 चीजों को मिलाकर करें इन्हें पोषित

बालों की सफेदी मिटाने और इनकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए मेहंदी के साथ कई चीजों को मिलाया जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 7:40:04

बालों के लिए मेहंदी हैं बेहद गुणकारी, इन 6 चीजों को मिलाकर करें इन्हें पोषित

महिलाओं को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं जिनकी सुरक्षा के लिए महिलाएं कई जतन करती हैं। कैबार बालों में रूखापन, सफेदी या रूसी होने लगती हैं। ऐसे में मेहंदी बहुत लाभदायक साबित होती हैं जो बालों को अंदर तक पोषित करती हैं। बालों की सफेदी मिटाने और इनकी सुंदरता को बढ़ाने के लिए मेहंदी के साथ कई चीजों को मिलाया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मेहंदी के साथ मिलाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehandi for hair,hair care tips

मेहंदी में मिलाएं आंवला

यह एक प्रोटीन से भरा, पौष्टिक हेयर पैक है जो बालों के गिरने से रोकता है। इस पैक को बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच मेंहदी, एक कप आंवला और दो बड़े चम्मच मेथी पाउडर का पेस्ट बनाकर उसमें थोड़ा पानी मिलाएं। उसके बाद इसमें एक अंडे का सफेद हिस्‍सा और एक नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्‍ट को 1 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इसे बालों में लगाएं और लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने बालों को माइल्ड सल्फेट-फ्री शैंपू और ठंडे पानी से धोएं। इस पैक को हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehandi for hair,hair care tips

मेहंदी में मिलाएं केला

अगर आप सफेद बालों से परेशान हैं तो मेहंदी में केला मिलाकर लगाएं। इसके लिए एक बाउल में जरूरत अनुसार मेहंदी और पानी मिलाकर रातभर भिगोएं। अगली सुबह इसमें एक पका हुआ केला मैश करके मिलाएं। तैयार मेहंदी को बालों पर 20-30 मिनट तक इसे लगाकर रखें। बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehandi for hair,hair care tips

मेहंदी में मिलाएं कॉफी

मेहंदी में कॉफी मिला लेने से बालों पर मेहंदी का काफी अच्छा रंग चढ़ता है। इसे आप पाउडर या लिक्विड दोनों रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बालों में कलर करने और सफेद बालों को छिपाने में मदद करती है। लिक्विड के रूप में प्रयोग करने के लिए थोड़े से पानी में कॉफी डालकर पानी को अच्छे से उबाल लें। ठंडा होने के बाद उस पानी को मेहंदी पाउडर में डालकर मेहंदी घोल लीजिए।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehandi for hair,hair care tips

मेहंदी में मिलाएं नारियल का दूध

यह पैक बेहद रूखे बालों वाले लोगों के लिए है। नारियल का दूध शैंपू और कंडीशनर में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। इस पैक को बनाने के लिए एक कप नारियल का दूध, 10 बड़ा चम्‍मच हिना पाउडर और 4 बड़े चम्मच जैतून का तेल गर्म करें। इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक इसकी सारी गांठ न खत्‍म हो जाए। इस हेयर पैक को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर सल्फेट-मुक्त शैंपू से धो लें।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehandi for hair,hair care tips

मेहंदी में मिलाएं अंडा

अंडा बालों को पोषण देने के साथ-साथ रुखेपन से भी निजात दिलाता है दरअसल अंडे में प्रोटीन, सिलिकॉन, सल्फर, विटामिन-डी और ई होता है जो आपके बालों को पोषण देता हैं। अंडा बालों पर सॉफ्टिंग इफेक्ट डालता है खासतौर पर ड्राई हेयर वालों के लिए यह बहुत ज्यादा फायदेमंद है। अंडे का प्रोटीन कंटेन्ट यानी इसका पीला भाग बालों को मजबूत बनाता है जबकि सफेद हिस्सा बालों को साफ करता है। हां ये थोड़ी स्मेल जरूर देगा लेकिन इसके यूज से आपके बाल पहले से कहीं अधिक मुलायम, चमकदार और सुन्दर दिखने लगेंगे। इसके लिए आपको अंडे के भीतर का पूरा लिक्विड मेहंदी में घोलकर लगाना होगा।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehandi for hair,hair care tips

मेहंदी में मिलाएं चायपत्ती

मेंहंदी में चायपत्ती मिलाने इसका इस्तेमाल भी बालों को कलर देने के लिए किया जाता है। इसके लिए चायपत्ती को पानी में उबालकर मेहंदी पाउडर में मिक्स कर लीजिए और रातभर ऐसे ही रहने दें। इसके इस्तेमाल से बालों में रूखापन नहीं आएगा और वे पहले से अधिक मुलायम लगेंगे। चाय में टैनीन तत्व होते हैं जो बालों में चमक लाने के साथ-साथ उन्हें मुलायम भी बनाता है, इसलिए जब भी बालों में मेहंदी लगाएं तो कुछ नेचुरल चीजों को भी इसमें मिक्स कर लीजिए ताकि सफेद बाल कलर तो हो ही साथ ही बालों को पोषण भी मिल सके।

beauty tips,beauty tips in hindi,mehandi for hair,hair care tips

मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

- कभी भी गंदे बालों पर मेहंदी ना लगाएं। इसके लिए पहले ही सिर धो लें।
- मेहंदी लगाने के बाद बालों पर कोई भी तेल लगा लें। अगले दिन ही शैंपू करें। इससे आपका रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। साथ ही बाल मुलायम भी रहेंगे।
- मेहंदी को ज्यादा देर तक ना लगाएं। नहीं तो इससे आपको सही रंग नहीं मिलेगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद