न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिम्पल्स या इसके दाग को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। इनको लगातार आजमाते रहने से न केवल आपके पिंपल्स कम हो जाएंगे बल्कि उनके दाग भी हल्के होंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Jun 2024 9:00:10

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

खूबसूरत चेहरे की चाहत में तब खलल पड़ जाता हैं जब चेहरे पर पिम्पल या इसके दाग हो जाते हैं। चेहरे पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन पिम्पल्स ठीक होने के बाद इसके छूटे हुए निशान के स्ट्रेस का एक अलग ही लेवल होता है। इनसे छुटकारा दिलवाने के लिए बाजारों में कई तरह के मंहगे-मंहगे प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, जिसे अधिकतर लोग अपनाते भी हैं। लेकिन जिन लोगों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स लगाने के बाद भी रिजल्ट नहीं मिलता हैं, वे घरेलू नुस्खों की मदद भी ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिम्पल्स या इसके दाग को दूर करने में आपकी मदद करेंगे। इनको लगातार आजमाते रहने से न केवल आपके पिंपल्स कम हो जाएंगे बल्कि उनके दाग भी हल्के होंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

बेकिंग सोडा

अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील है तो इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। नॉर्मल त्वचा के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ मात्रा गुलाब जल की मिलाकर पेस्ट बना लें और पिंपल की जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ कर लें।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

गुलाबजल और हल्दी

गुलाबजल और हल्दी दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा पर निखार भी आता है। साथ ही पिंपल्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है। पिंपल्स को सही करने के लिए थोड़ा सा गुलाब जल लें, उसमें दो चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे पिंपल वाली जगह पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे पिंपल्स और उसका निशान दोनों गायब हो जाएगा।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

टूथपेस्ट

आप अपनी त्वचा पर उग रहे पिंपल को सूखाने के लिए टूथपेस्ट का उपयोग कर सकती हैं। यह पेस्ट आपकी स्किन पर निकल रहे पिंपल को सुखा भी देगा और बढ़ने से भी रोकेगा। साथ ही यह त्वचा पर पिंपल के निशान को डार्क नहीं बनने देता है। टूथपेस्ट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह अगर मिंट युक्त और एकदम सफेद टूथपेस्ट हो तो ज्यादा बेहतर और जल्दी रिजल्ट देता है। टूथपेस्ट लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और हानिकारक बैक्टीरिया खत्म हो जाता है, जिससे पिंपल का बढ़ना बंद हो जाता है।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

एलोवेरा

पिंपल हटाने का घरेलू उपाय एलोवेरा जेल हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लामेट्री गुण बैक्टीरिया की वजह से होने वाले पिंपल को पनपने से रोकने के साथ ही इससे संबंधित सूजन को कम कर सकते हैं। साथ ही एलोवेरा में मौजूद एंटीसेप्टिक गुण भी बैक्टीरिया को त्वचा पर पनपने से रोक सकता है। एलोवेरा को लेकर एक शोध में यह भी कहा गया है कि इसमें एंटी-एक्ने गुण भी होते हैं, जो मुंहासों से बचाव कर सकते हैं।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

ग्रीन टी

पिंपल की समस्या से ग्रीन टी राहत दिलाती है। इसके लिए आप ग्रीन टी का एक बैग बनाएं और ठंडा होने के लिए रख दें। जब ग्रीन टी बैग ठंडा हो जाएं तो पिंपल्स पर रखें, रात को सोने से पहले इस उपाय को लगाएं और रातभर छोड़ दें। ग्रीन टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

आलू का रस

आलू में कैटेकोलेज नामक एंजाइम होता है। इससे स्किन एलर्जी ठीक होने के साथ ही स्किन पर पड़े दाग-धब्बे भी लाइट हो जाते हैं। पिंपल्स के निशान के लिए कच्चे आलू के रस को रोजाना 10-15 मिनट के लिए लगा सकते हैं।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

शहद

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आपको रात के समय में पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना है और सुबह उठकर धो देना है। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

टमाटर

एक छोटी कटोरी में दो चम्मच टमाटर का रस लें। अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट बना लें और पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट तक के बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और साफ पानी से चेहरा धो लें।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

बर्फ का इस्तेमाल

बर्फ भी पिंपल की समस्या का हल करती है। इसके लिए एक आइस क्यूब को पतले से कपड़े में लपेटकर पिंपल्स पर लगाएं। इसे 20 सेकंड से अधिक समय तक न रखें। इस उपाय को आप दिन में दो बार दोहरा सकती हैं, यह सूजन और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।

चेहरे की सुंदरता को छीन लेते हैं पिम्पल के दाग, इन्हें हटाने में मदद करेंगे ये 10 उपाय

लेमन जूस

नींबू की मदद से भी आप पिम्पल्स के निशान दूर कर सकते हैं। इसके लिए नींबू के रस को दाग-धब्बों पर 5-10 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। आपको याद रखना है कि नींबू के रस को बहुत देर तक चेहरे पर लगाकर न रखें, इससे जलन हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
नौसेना में शामिल हुए 3 स्वदेशी युद्धपोत, पीएम मोदी बोले- मजबूत समुद्री शक्ति ही तय करती है किसी देश का वैश्विक प्रभाव
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘यह चोरी नहीं, डाका है’—नृपेंद्र मिश्रा के बयान से राम मंदिर ट्रस्ट में मची हलचल, बदलाव की अटकलें तेज
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
‘योग दुनिया का सबसे बड़ा कम्युनिटी सेलिब्रेशन बन चुका है’, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी ने दिया स्वास्थ्य और संतुलन का संदेश
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
क्या मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु? करीबी सूत्र का दावा- जल्द कर सकती हैं खुशखबरी का ऐलान
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राई करें पौष्टिक रागी चीला, स्वाद के साथ मिलेगा सेहत का डबल फायदा, जानें आसान रेसिपी
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
दो दिनों में 50 करोड़ क्लब में पहुंची ‘कॉकटेल 2’, क्या शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है फिल्म?
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
बंगाल को पाकिस्तान में मिलाने की कोशिश हुई थी, अब बदली तस्वीर, पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
'क्या तू मेरा मामा लगता है?' पैपराजी के सवाल पर अक्षय कुमार का मजेदार जवाब वायरल, फैंस बोले- यही है खिलाड़ी स्टाइल
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
2 हजार किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ी गई तस्करी की खेप, आगरा-जयपुर हाईवे से 115 किलो अफीम बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
15 साल के वैभव ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में फिफ्टी जड़कर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
20 हजार से कम में मिलेगा 8000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, लॉन्च से पहले बढ़ी चर्चा
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
आखिर क्यों बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के इतने करीब हैं ओरी? उर्वशी रौतेला ने बताईं उनकी खास खूबियां
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री