Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फटे होंठ देते हैं कष्ट, पर्सनलिटी पर भी पड़ता बुरा असर, इन आसान केयर टिप्स को करें फॉलो

मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 12 Jun 2021 1:12:57

फटे होंठ देते हैं कष्ट, पर्सनलिटी पर भी पड़ता बुरा असर, इन आसान केयर टिप्स को करें फॉलो

मुलायम व गुलाबी सुर्ख होंठ चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। इनकी नमी को बरकरार रखने के लिए होंठों का ख्याल रखना जरूरी है, वरना यह फटने लग जाते हैं। फटे होंठ की समस्या न सिर्फ कष्टदायक होती है, बल्कि इससे व्यक्तित्व पर भी बुरा असर पड़ता है। इनकी केयर न करने के अलावा मौसम की वजह से भी होंठ फट जाते हैं, तो कभी इन्हें चबाने की आदत फटे होंठ का कारण बन जाती है। वक्त रहते इन पर ध्यान न देने की वजह से कई बार होंठ इतने फट जाते हैं कि उनसे खून तक निकलने लगता है।


chapped lips,lips,home care lips,dry lips,bite,gulab ki pankhidiya,honey,aloe vera juice,water,crack lips,beauty article in hindi होंठ फटने के कारण

- बार-बार होंठों पर थूक लगाना या जीभ फेरना।

- होंठों की सूखी परत को छीलना।

- गर्म या शुष्क हवाओं के लगातार संपर्क में आना।

- कुछ दवाइयों के रिएक्शन के कारण।

- धूम्रपान करना।

- प्रदूषण की वजह से।

- धूप में ज्यादा देर तक रहना।

- होंठों पर लिप बाम लगाए बिना सूखे व ठंडे मौसम में जाना।

- शरीर में पानी की कमी के कारण, खासकर सर्दियों में।

- विटामिन सी या बी 12 की कमी के कारण।

- सोरायसिस (Psoriasis-एक प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या) के कारण।


chapped lips,lips,home care lips,dry lips,bite,gulab ki pankhidiya,honey,aloe vera juice,water,crack lips,beauty article in hindi होंठ फटने के लक्षण

- होंठों का सूखना।

- बार-बार होंठों पर परत व सूखी पपड़ी का बनना।

- होंठों की त्वचा पर दरार का एहसास होना।

- होंठ भीचने पर खून निकलना।

- कुछ मामलों में होंठों पर सूजन का आना।

- होंठों पर घाव हो जाना।


chapped lips,lips,home care lips,dry lips,bite,gulab ki pankhidiya,honey,aloe vera juice,water,crack lips,beauty article in hindi गुलाब की पंखुड़ियां

फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। पंखुड़ियों को साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से फटे होंठ तो मुलायम होंगे ही साथ में इनका कालापन भी दूर होगा।


chapped lips,lips,home care lips,dry lips,bite,gulab ki pankhidiya,honey,aloe vera juice,water,crack lips,beauty article in hindi एलोवेरा जेल

होंठों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल बेस्ट ऑप्शन है। ताजा एलोवेरा लें। उससे धीरे-धीरे होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से उनका रूखापन और कालापन दूर होगा।


chapped lips,lips,home care lips,dry lips,bite,gulab ki pankhidiya,honey,aloe vera juice,water,crack lips,beauty article in hindi खीरा

खीरे से भी फटे होंठों को मुलायम बनाया जा सकता है। रात को सोने से पहले खीरे का रस लगाएं। अब रातभर इसे ऐसा ही रहने दें। सुबह आप देखेंगे कि होंठ मुलायम और पिंक होंगे।


chapped lips,lips,home care lips,dry lips,bite,gulab ki pankhidiya,honey,aloe vera juice,water,crack lips,beauty article in hindi शहद

शहद में पाए जाने वाले गुण होंठों को नर्म बनाने का काम करते हैं। लिप्स पर शहद लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें। दिन में दो बार ऐसा करें। कुछ ही देर में आपकों लिप्स मुलायम लगने लगेगें।


chapped lips,lips,home care lips,dry lips,bite,gulab ki pankhidiya,honey,aloe vera juice,water,crack lips,beauty article in hindi सरसों का तेल

रात को सोने से पहले अपनी नाभी पर सरसों का तेल लगाएं। रोजाना ऐसा करें। ऐसा करने से होंठ कभी नहीं फटेंगे।


chapped lips,lips,home care lips,dry lips,bite,gulab ki pankhidiya,honey,aloe vera juice,water,crack lips,beauty article in hindi SOME EXTRA TIPS

- पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें।

- होंठों को दांतों से न काटें।

- केमिकल युक्त कॉस्मेटिक्स का उपयोग करने से बचें।

- धूम्रपान न करें।

- सूरज की हानिकारक किरणों से होंठों को बचाए रखें।

- पर्याप्त मात्रा में पानी और जूस का सेवन करें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहें और होंठ सूखे नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों की सुबह को खास बनाएगा मेथी पराठा, इस आसान रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
सर्दियों में बनाएं पौष्टिक बाजरे की खिचड़ी, इस आसान रेसिपी से आएगा देसी स्वाद
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
शाम की पार्टी के लिए बनाएं मसालेदार पनीर टिक्का, जानें आसान कुकिंग ट्रिक
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है? जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
सर्दियों में चेहरा हो रहा है रूखा? स्किन को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology