न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषि पंचमी 2022 : आज के दिन किया जाता हैं सप्तऋषि पूजन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और व्रत कथा

आज 1 सितंबर 2022 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हैं जिसे ऋषि पंचमी के तौर पर जाना जाता हैं। इस वर्ष उदया तिथि के अनुसार ऋषि पंचमी 01 सितंबर को मनाना शास्त्रसम्मत होगा। आज के दिन पौरा‍णिक सप्तऋषियों के पूजन का महत्व होता हैं जिन्होंने समाज के कल्याण में बहुत योगदान दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 01 Sep 2022 9:31:11

ऋषि पंचमी 2022 : आज के दिन किया जाता हैं सप्तऋषि पूजन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और व्रत कथा

आज 1 सितंबर 2022 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हैं जिसे ऋषि पंचमी के तौर पर जाना जाता हैं। इस वर्ष उदया तिथि के अनुसार ऋषि पंचमी 01 सितंबर को मनाना शास्त्रसम्मत होगा। आज के दिन पौरा‍णिक सप्तऋषियों के पूजन का महत्व होता हैं जिन्होंने समाज के कल्याण में बहुत योगदान दिया। यह गणेश चतुर्थी के अगले ही दिन पड़ता है। महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं। वहीँ, कई समाज के लोग आज के दिन राखी का त्यौहार बनाते हैं। ऋषि पंचमी पर उपवास रखने से पापों से मुक्ति और ऋषियों का आशीर्वाद मिलता है। आज इस कड़ी में हम आपको सप्तऋषि पूजन के शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और व्रत कथा के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ऋषि पंचमी के शुभ मुहूर्त

ऋषि पंचमी - 1 सितंबर 2022, गुरुवार।
ऋषि पंचमी तिथि का प्रारंभ - 31 अगस्त 2022, दिन बुधवार, दोपहर 3:22 मिनट से शुरू।
पंचमी तिथि का समापन - 01 सितंबर 2022, गुरुवार, दोपहर 2:49 मिनट पर।
ऋषि पंचमी पूजन का शुभ मुहूर्त - 01 सितंबर 2022, दिन में 11:05 मिनट से दोपहर 1:37 मिनट तक।
कुल अवधि - 02 घंटे 33 मिनट

astrology tips,astrology tips in hindi,rishi panchmi 2022

ऋषि पंचमी कथा

ऋषि पंचमी की एक कथा के अनुसार विदर्भ देश में उत्तंक नामक एक सदाचारी ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी बड़ी पतिव्रता थी, जिसका नाम सुशीला था। उस ब्राह्मण के एक पुत्र तथा एक पुत्री दो संतान थी। विवाह योग्य होने पर उसने समान कुलशील वर के साथ कन्या का विवाह कर दिया। दैवयोग से कुछ दिनों बाद वह विधवा हो गई।

दुखी ब्राह्मण दम्पति कन्या सहित गंगा तट पर कुटिया बनाकर रहने लगे। एक दिन ब्राह्मण कन्या सो रही थी कि उसका शरीर कीड़ों से भर गया। कन्या ने सारी बात मां से कही। मां ने पति से सब कहते हुए पूछा- प्राणनाथ! मेरी साध्वी कन्या की यह गति होने का क्या कारण है? उत्तंक ने समाधि द्वारा इस घटना का पता लगाकर बताया- पूर्व जन्म में भी यह कन्या ब्राह्मणी थी। इसने रजस्वला होते ही बर्तन छू दिए थे। इस जन्म में भी इसने लोगों की देखा-देखी ऋषि पंचमी का व्रत नहीं किया। इसलिए इसके शरीर में कीड़े पड़े हैं।

धर्मशास्त्रों की मान्यतानुसार रजस्वला स्त्री पहले दिन चांडालिनी, दूसरे दिन ब्रह्मघातिनी तथा तीसरे दिन धोबिन के समान अपवित्र होती है। वह चौथे दिन स्नान करके शुद्ध होती है। यदि यह शुद्ध मन से अब भी ऋषि पंचमी का व्रत करें तो इसके सारे दुख दूर हो जाएंगे और अगले जन्म में अटल सौभाग्य प्राप्त करेगी। पिता की आज्ञा से पुत्री ने विधिपूर्वक ऋषि पंचमी का व्रत एवं पूजन किया। व्रत के प्रभाव से वह सारे दु:खों से मुक्त हो गई। अगले जन्म में उसे अटल सौभाग्य सहित अक्षय सुखों का भोग मिला।

astrology tips,astrology tips in hindi,rishi panchmi 2022

सप्तऋषि पूजन मंत्र
'कश्यपोत्रिर्भरद्वाजो विश्वामित्रोथ गौतमः।
जमदग्निर्वसिष्ठश्च सप्तैते ऋषयः स्मृताः॥
दहन्तु पापं सर्व गृह्नन्त्वर्ध्यं नमो नमः'॥

पूजन विधि

ऋषि पंचमी का व्रत रखने वाले को गंगा में स्नान करना शुभ होता है। अगर किसी करणवश ऐसा संयोग नहीं बन रहा है तो घर नहाने वाले जल में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। पहले सुबह 108 बार मिट्टी से हाथ धोएं, गोबर की मिट्टी, तुलसी की मिट्टी, पीपल की मिट्टी, गंगाजी की मिट्टी, गोपी चंदन, तिल, आंवला, गंगाजल, गोमूत्र इन चीजों को मिलाकर हाथ-पैर धोए जाते हैं। इसके बाद 108 बार कुल्ला किया जाता है।

इसके बाद नहाकर गणेशजी की पूजा की जाती है। गणेश पूजन के बाद सप्तऋषिओं का पूजन और कथा पढ़ी जाती है। पूजन के बाद केला, घी, चीनी व दक्षिणा रखकर ब्राह्मण या ब्राह्मणी को दान किया जाता है। दिन में एक बार भोजन किया जाता है। इसमें दूध, दही, चीनी और अनाज कुछ भी नहीं खाए जाते हैं। फल और मेवे के सेवन किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?