न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोकामना पूर्ती के लिए भक्त चढाते है मंदिर में सोने-चांदी के ताले

ऐसे ही मंदिर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जहां मनोकामना पूर्ती के लिए भक्त सोने-चांदी के ताले चढाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे मंदिर के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 5:09:03

मनोकामना पूर्ती के लिए भक्त चढाते है मंदिर में सोने-चांदी के ताले

भारत को मंदिरों का गढ़ कहा जाता हैं। क्योंकि भारत की गली-गली में कोई न कोई मंदिर स्थित हैं। हर मंदिर से अपनी अलग आस्था और कहानी जुडी हुई हैं। इन मंदिरों में भी कई मंदिर ऐसे हैं जो मनोकामना पूर्ती के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। और इन मंदिरों के मनोकामना पूर्ती के तरीके भी बड़े अजीब से होते हैं। ऐसे ही मंदिर के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जहां मनोकामना पूर्ती के लिए भक्त सोने-चांदी के ताले चढाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे मंदिर के बारे में।

आज हम बात कर रहे हैं काली मंदिर की अनोखी परंपरा के बारे में जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 80 किलोमीटर दूर कानपुर के बंगाली मोहाल क्षेत्र में स्थित हैं। 1949 में इस मंदिर का निर्माण हुआ और तभी से यहां इस रिवाज का पालन किया जा रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु आमतौर पर लोहे के बने ताले अर्पित करते हैं। लेकिन नवरात्रि के दिनों में लोग यहां सोने, चांदी और अन्य मूल्यवान धातुओं के बने तालों का चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। मंदिर में हर दिन करीब 500 भक्त आते हैं और देवी दुर्गा की विशालकाय प्रतिमा के सामने ताले अर्पित करते हैं। ताले सीधे प्रतिमा के सामने नहीं रखे जाते, बल्कि प्रतिमा से कुछ दूर बने खंभों में लगी रस्सियों में बांधे जाते हैं। इस अनोखी परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है।

gold and silver locks,kanpur,lucknow,kali maa temple,wired temples,weird places,weird rituals,weird stories

ऐसी मान्यता है कि मंदिर के पहले पुजारी ताराचंद जिन्होंने मंदिर का निर्माण कराया था, ने देवी की प्रतिमा को जंजीर और ताले मे बांध दिया था, जब देवी के एक उत्कट भक्त हत्या के झूठे मुकदमे में फंस गए थे। ताराचंद ने प्रतिज्ञा की कि जब तक देवी भक्त को आशीर्वाद नहीं देंगी और उसे निर्दोष साबित नहीं करेंगी वह ताला जंजीर नहीं खोलेंगे। भक्त को जेल हो जाने के बाद ताराजी ने सामान्य पूजा और आरती नहीं की और देवी को जंजीर तथा ताले में बंधा छोड़ दिया। ऐसा कई महीनों तक चला। जब फैसला भक्त के पक्ष में आया और अदालत ने उसे छोड़ दिया तब से इस मंदिर में ताले का चढ़ावा चढ़ाने की शुरुआत हुई जो आज तक जारी है।

इसके अलावा कहा जाता है कि बहुत समय पूर्व एक महिला बहुत दुखी रहती थी। वह प्रतिदिन सुबह मां के मंदिर में पूजा हेतु आती थी। एक दिन वह मंदिर के प्रांगण में ताला लगाने लगी तो पंड़ित ने इसका कारण पूछा। महिला ने कहा कि मां काली ने उसके स्वप्न में आकर उससे कहा कि वह उनके नाम का ताला मंदिर के प्रांगण में लगा दे तो उसकी प्रत्येक मन्नत पूर्ण हो जाएगी। कहा जाता है कि ताला लगाने के बाद वह महिला वहां कभी दिखाई नहीं दी। कुछ वर्षों के पश्चात वह ताला खुला हुआ था अौर दीवार पर लिखा था कि उसकी मन्नत पूर्ण हो गई है इसलिए वह ये ताला खोल रही है। उस महिला को किसी ने भी वह ताला खोलते हुए नहीं देखा अौर तब से मां काली का नाम ताला वाली देवी पड़ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप