न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकारी नौकरी छोड़कर यह शख्स कर रहा कैंसर रोगियों का मुफ्त इलाज, विदेशों से भी आते है लोग इलाज करवाने

वही दूसरी और एक शख्स ऐसा हैं जो अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर कैंसर रोगियों का मुफ्त इलाज करने में लगा हुआ हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 19 Sep 2018 2:00:40

सरकारी नौकरी छोड़कर यह शख्स कर रहा कैंसर रोगियों का मुफ्त इलाज, विदेशों से भी आते है लोग इलाज करवाने

आज के समय में जहां युवावर्ग सरकारी नौकरी को पाने के पीछे लगा हुआ हैं। वही दूसरी और एक शख्स ऐसा हैं जो अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर कैंसर रोगियों का मुफ्त इलाज करने में लगा हुआ हैं। जी हाँ, इनका नाम हंसराज चौधरी हैं और ये राजस्थान के भीलवाडा में रहते हैं। ये अपनी सरकारी नौकरी छोड़ चुके हैं और आयुर्वेद की मदद से कैंसर रोगियों का इलाज करने में लगे हुए हैं। इनकी ख्याति इतनी है कि विदेशों से भी लोग इनसे इलाज करवाने आते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले रायला क़स्बे के हंसराज चौधरी ने अपने क्षेत्र में गरीबों का निशुल्क इलाज करके एक मिसाल कायम कर रहे है। इन्होने आयुर्वेद के माध्यम से कई कैंसर रोगियों का सफल इलाज किया है और अभी भी इस पुण्य कार्य में लगे हुए है। कृषि विभाग से रिटायर्ड हंसराज चौधरी की शुरू से ही आयुर्वेद में रूचि थी और अपने खेत पर विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक औषधियों को उगाते और उनसे गरीबों का इलाज किया करते थे।

2013 में हुई उत्तराखंड त्रासदी ने चौधरी को अंदर से हिला दिया और उन्होंने गरीबों की सेवा करने के लिए अपनी सरकारी नौकरी से ऐच्छिक सेवानिवृति ले ली। किसान परिवार में जन्मे और संघर्ष के बाद राजकीय सेवा में जाने वाले चौधरी ने अपनी ज़िन्दगी गरीबों की सेवा में समर्पित करने का प्रण लिया और उन्होंने अपने गांव में ही नवग्रह आश्रम नाम से एक संस्था शुरू की जो आज आयुर्वेद इलाज का बड़ा केंद्र बन गयी है।

weird story,cancer treatment,free cancer treatment,hansraj choudhary,free checkup

सेवानिवृति के बाद चौधरी ने बकायदा आयुर्वेद एवं पंचकर्म को गहराई से जानने के लिए डिप्लोमा कोर्स किया तथा देशभर के आयुर्वेदिक केंद्रों एवं जंगलों का भ्रमण कर औषधीय पौधों का संग्रहण करना शुरू कर दिया । उसके साथ ही विभिन्न आयुर्वेदिक उपचार प्रणाली का गहराई से एक्सपर्ट के सान्निध्य में अध्ययन किया।

विगत वर्षों से नवग्रह आश्रम में पहुंचने वाले रोगियों की सेवा कर रहे है। कैंसर के साथ ही अन्य रोगों का भी इलाज यहाँ पर आयुर्वेदिक पद्धति से किया जाता है । वो रोगियों के न केवल इलाज करते है बल्कि उनके साथ आने वाले रिश्तेदारों के खाने-पीने का प्रबंध भी अपने खर्चे से प्रदान करवाते है।
प्रत्येक रविवार यहां मेले सा माहौल लगा रहता है। कोने कोने से हजारों लाखों लोग आश्रम की औषधियों का लाभ ले चुके हैं भारत ही नहीं नेपाल, श्रीलंका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से रोगी यहां परामर्श एवं उपचार हेतु आते हैं। आयुर्वेद के कई प्रोफेसर, शोध हेतु छात्र-छात्राएं, डॉक्टर फिजियोथैरेपिस्ट यहां रिसर्च के लिए आते हैं। आश्रम का विशेष आकर्षण पुस्तकालय है जहां 200 से अधिक पुस्तकें और 100 से अधिक आयुर्वेदिक ग्रंथ सम्मिलित है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप