न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तरप्रदेश : ट्रेन से कटकर युवक ने दे दी अपनी जान, आईपीएल को लेकर था तनाव

युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 6:49:55

उत्तरप्रदेश : ट्रेन से कटकर युवक ने दे दी अपनी जान, आईपीएल को लेकर था तनाव

उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में मंगलवार की सुबह विंध्याचल थाना क्षेत्र के दूधनाथ चुंगी रेलवे ट्रैक के पास एक शव मिला हैं जिससे सनसनी फैल गई। युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। खोजबीन में जुटे परिजन विंध्याचल पहुंचे।

देहात कोतवाली क्षेत्र के कतरन गांव निवासी दिनेश चंद्र मालवीय का 21 वर्षीय पुत्र शुभम मालवीय घर पर किसी विवाद के चलते सोमवार की सुबह 10 बजे निकल गया। दोपहर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने फोन कर जानकारी ली।

शाम को वापस न आने पर फोन किया तो उसने फोन उठाना बंदकर दिया। परेशान परिजन फोन कर उसका पता लेने के साथ उसकी रातभर खोजबीन करते रहे, पर उसने फोन पर संपर्क नहीं किया। मंगलवार की सुबह दूधनाथ चुंगी रेलवे ट्रैक के पास सुबह सात बजे लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय, एसएसआई केदारनाथ मौर्या मौके पर पहुंच कर ट्रैक से शव को हटवाकर उसके पास मिले मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन विंध्याचल पहुंचे। सीओ सिटी अजय कुमार राय भी मौके पर पहुंचे।

परिजनों ने तहरीर दिया कि आईपीएल को लेकर शुभम तनाव में था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है वो आईपीएल में सट्टा लगाने के बाद पैसा हार गया हो, इसलिए आत्महत्या कर लिया। एसएसआई केदारनाथ मौर्या ने बताया कि परिजनों ने आईपीएल के चलते तनाव में होने की बात बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत-US ट्रेड डील पर फिर तेज हुई बातचीत, मोदी-ट्रंप जल्द कर सकते हैं फोन पर चर्चा; अटके मुद्दों को सुलझाने की कोशिश

बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

फ्लाईदुबई फ्लाइट में हमले के बाद सामने आया नया वीडियो, घायल कैप्टन स्मित माछर बोले- ‘मुझे कई बार मारा’

फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल

लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान

ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'

काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’

पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई

झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया

56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा

लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप

तमिलनाडु उपचुनाव से पहले विजय की TVK पर वोट के बदले पैसे बांटने का आरोप, CPI(M) बोली- गांवों में सबसे ज्यादा रकम देने की बात सामने आई

रेत माफिया के पीछे जाएगी परिणीति चोपड़ा, 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी सस्पेंस से भरी कहानी

यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया