न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चेतावनी / दुनिया दूसरी महामारी के लिए तैयार रहे : WHO प्रमुख

WHO प्रमुख ने कहा कि यह कोई आखिरी महामारी नहीं है। इतिहास कई महामारियों का गवाह रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Sep 2020 9:43:28

चेतावनी / दुनिया दूसरी महामारी के लिए तैयार रहे : WHO प्रमुख

दुनिया में कोरोना वायरस के अब तक 2 करोड़ 74 लाख 79 हजार 207 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 95 लाख 73 हजार 109 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 8 लाख 96 हजार 421 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने दुनिया भर को चेताया है कि वह दूसरी महामारी के लिए तैयार रहे। WHO के प्रमुख डॉ। टेड्रोस अधनोम घ्रेबेसिस ने सोमवार देर शाम को जेनेवा में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि दुनियाभर के देशों को अगली महामारी से पहले पब्लिक हेल्थ में काफी पैसा निवेश करना चाहिए नहीं तो कोरोना जैसे हालत की आशंका है। WHO प्रमुख ने कहा कि दुनिया भर के देशों को संभावित बीमारियों की वैक्सीन और दवाओं पर मिलकर शोध करना चाहिए। पब्लिक हेल्थ में ज्यादा से ज्यादा पैसा लगाता चाहिए। वैक्सीन और दवाओं के तत्काल निर्माण और बाजार में लाने की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि जब भी कोई महामारी फैले तो उसे तुरंत नियंत्रित किया जा सके।

डॉ टेड्रोस ने कहा 'नोवेल कोरोनावायरस की वजह से पूरी दुनिया में 2।71 करोड़ लोग संक्रमित हुए और 8।88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। कोविड-19 ने दुनिया की ये हालत सिर्फ दिसंबर 2019 से लेकर अब तक कर दी है। अब भी कई देशों में इसकी भयावहता बढ़ती जा रही है। इसे नियंत्रित करना मुश्किल दिख रहा है।'

WHO प्रमुख ने कहा कि यह कोई आखिरी महामारी नहीं है। इतिहास कई महामारियों का गवाह रहा है। ये महामारियां जीवन की सच्चाई हैं। ये खत्म नहीं होतीं। लेकिन इससे पहले की दूसरी महामारी दुनिया पर हमला करे, उससे पहले हमें पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।

अगले साल ही आ पाएगी कोरोना वैक्सीन

WHO के एक एक्सपर्ट ने स्पष्ट कहा है कि इस साल के अंत तक कोरोना वायरस की कोई वैक्सीन नहीं मिलेगी। लोगों को उम्मीद थी कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन लोगों को मुहैया हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं होगा। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन से यूरोप, अमेरिका, मेक्सिको और रूस को सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं। WHO के इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख माइक रयान ने कहा कि दुनियाभर के रिसर्चर्स बहुत तेजी से काम कर रहे हैं ताकि वैक्सीन बनाई जा सके लेकिन बाजार में वैक्सीन इस साल के अंत तक नहीं आ पाएगी।

माइक रयान ने कहा कि जो भी वैक्सीन आएगी वो अगले साल यानी 2021 के शुरूआती महीनों में आएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस समय हर दिन जितने कोरोना के मामले आ रहे हैं, वो रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

माइक इस समय WHO की उस टीम के प्रमुख हैं जो यह देखेगी कि दुनिया के सभी देशों को सही समय पर सही मात्रा में वैक्सीन मिले। रयान ने कहा कि इस समय दुनियाभर के वैज्ञानिक तेजी से वैक्सीन बनाने में जुटे है। वो बेहतरीन काम कर रहे हैं।

डब्ल्यूएचओ ने जोर देकर कहा था कि वह कभी ऐसी वैक्सीन का समर्थन नहीं करेगा, जो जल्दबाजी में विकसित की गई हो और प्रभावशाली के साथ सुरक्षित साबित न हुई हो। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि मौजूदा वक्त में 37 वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के अलग-अलग फेज में हैं।

डब्ल्यूएचओ तकरीबन 188 वैक्सीन की निगरानी कर रहा है और इनमें से कुछ ट्रायल के फाइनल स्टेज में हैं। 188 में 9 अंतिम चरण में हैं। अंतिम चरण में कंपनियां हजारों वॉलंटियर पर अपने वैक्सीन का परीक्षण कर रही हैं, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि वे सुरक्षित हैं।

भारत में 42,77,584 लोग संक्रमित

आपको बता दे, अमेरिका में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज सामने आ चुके है। यहां 64,85,575 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए है वहीं, 1,93,534 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर भारत है। यहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कोरोना के अब तक 42,77,584 मामले सामने आ चुके है वहीं, 72,816 लोगों की मौत भी हुई है। भारत के बाद ब्राजील है। यहां, 41,47,794 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। 1,27,001 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत