न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'बाबा का ढाबा' और 'कांजी बड़े वाले बाबा' के बाद अब बदली 'रोटी वाली अम्मा' की किस्मत, 20 रुपये में खिलाती है भरपेट खाना

80 साल की अम्मा भगवान देवी आगरा के सेंट जोंस के पास सड़क किनारे रोटी बनाती हैं। 20 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन कराती हैं लेकिन कोरोना की वजह से आमदनी बहुत कम रह गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 5:30:08

 'बाबा का ढाबा' और 'कांजी बड़े वाले बाबा' के बाद अब बदली  'रोटी वाली अम्मा' की किस्मत, 20 रुपये में खिलाती है भरपेट खाना

दिल्ली के 'बाबा का ढाबा' और आगरा के 'कांजी बड़े वाले बाबा' के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'रोटी वाली अम्मा' की मदद के लिए लोग आगे आ रहे है. आगरा में सड़क किनारे 20 रुपये में लोगों को भरपेट खाना खिलाने वाली 'रोटी वाली अम्मा' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद उनकी दुकान की तस्वीर बदल गई है। उनकी दुकान पर ग्राहक भी बढ़ गए। इससे वह गदगद हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हाथ पैर चलेंगे, वह काम करती रहेंगी। भगवान देवी के पति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद बेटों ने उन्हें घर से निकाल दिया, लेकिन भगवान देवी ने हार नहीं मानी। 80 साल की उम्र में भी वह आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

80 साल की अम्मा भगवान देवी आगरा के सेंट जोंस के पास सड़क किनारे रोटी बनाती हैं। 20 रुपये में लोगों को भरपेट भोजन कराती हैं लेकिन कोरोना की वजह से आमदनी बहुत कम रह गई है।

uttar pradesh,agra,roti wali amma,social media,news

सड़क किनारे खाना बनाते हुए 'रोटी वाली अम्मा' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये दिए गए। डूडा के कर्मचारी 'रोटी वाली अम्मा' के पास लैपटॉप और अन्य कागजात लेकर पहुंचे थे। हाथों-हाथ रजिस्ट्रेशन कराने के बाद रोटी वाली अम्मा के बैंक खाते में धनराशि भेज दी।

डूडा के बाद यूरो सेफ्टी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने शुक्रवार को रोजर फाउंडेशन के सहयोग से 'रोटी वाली अम्मा' को स्टोव, सिलिंडर और डिस्पोजेबल बर्तन के साथ आधुनिक वाहन भी दिया गया। इसमें बैटरी, प्रकाश की भी व्यवस्था है। कंपनी के महेश गुप्ता के मुताबिक अम्मा भगवान देवी को स्मार्ट फोन भी उपहार में दिया गया। जिससे वह अपने ग्राहकों से जुड़ सकेंगी।

uttar pradesh,agra,roti wali amma,social media,news

गरीबों से नहीं लेती पैसे

'रोटी वाली अम्मा' भगवान देवी मोहन मंदिर गली, बाग मुजफ्फर खां की निवासी हैं। उनके पास ठेले वाले, रिक्शा वाले और मजदूर पेट भरने के लिए आते हैं। वह 20 रुपये में भरपेट भोजन कराती हैं। उनकी थाली में रोटी और सब्जी होती है। आसपास के लोग उन्हें रोटी वाली अम्मा कहते हैं। वह 15 साल से लोगों का पेट भर रही हैं। अगर उनके पास कोई गरीब इंसान आता है तो वह उसे बगैर पैसे लिए भी रोटी खिला देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार

चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है

खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो

त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार

अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग

कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना

रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना

अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता

‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल