न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब में बड़ी मात्रा में पराली जलाने की हुई शुरुआत, 2 हफ्ते में सामने आए 1200 से ज्यादा मामले

पंजाब (Punjab) में किसान बड़ी मात्रा में पराली जलाने की शुरुआत हो चुकी हैं। 21 सितंबर से शुरू हुए धान की कटाई के पहले दो हफ्तों में पराली जलाने की घटनाएं 1,206 दर्ज की गई हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 9:01:35

 पंजाब में बड़ी मात्रा में पराली जलाने की हुई शुरुआत, 2 हफ्ते में सामने आए 1200 से ज्यादा मामले

पंजाब (Punjab) में किसान बड़ी मात्रा में पराली जलाने की शुरुआत हो चुकी हैं। 21 सितंबर से शुरू हुए धान की कटाई के पहले दो हफ्तों में पराली जलाने की घटनाएं 1,206 दर्ज की गई हैं। पराली जलाने से दिल्‍ली समेत अन्‍य राज्‍यों में वायु प्रदूषण का स्‍तर भी बढ़ने लग गया है। अब इस समस्‍या को लेकर अफसरों के बीच चिंता जाहिर हो रही है।

पराली जलाने की 1,206 मामले

पंजाब में पराली जलाने की कुल घटनाओं में से अकेले 50 फीसदी अमृतसर में सामने आई हैं। यहां 686 नए मामले दर्ज किए गए हैं। अमृतसर के बाद तरनतारन में 259, गुरदासपुर में 50 और पटियाला 60 मामले दर्ज किए गए हैं। जिन जिलों में धान की शुरुआती किस्मों की बुवाई की गई है, वहां अधिकांश मामले दर्ज किए गए हैं।

कृषि विभाग के अफसर के मुताबिक पिछली खरीफ फसल की तुलना में राज्य की एजेंसियों ने इस सीजन में कड़े कदम उठाए हैं और पराली जलाने की घटनाओं पर काबू पाने की संभावना है। हालांकि, चीजें गड़बड़ा गई हैं। उन्होंने मामलों में बढ़ोतरी को शुरुआती फसल के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) हालांकि बढ़ोतरी को कम दिखाता है। बोर्ड के सदस्य सचिव क्रुणेश गर्ग ने कहा, 'यह सीजन की शुरुआत है और वास्तविक रुझान अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक सामने आएंगे। जब हम सीजन के बीच में होंगे।' 2018 और 2019 सीजन में मामलों की संख्या 50 हजार को पार कर गई थी और गर्ग ने उम्मीद जताई है कि इस संख्या में अब कमी आएगी।

350 किसान पराली जलाते पकड़े गए

इन आग की घटनाओं की जांच के लिए राज्य सरकार ने धान उगाने वाले गांवों में सतर्कता बरतने के लिए 8,000 नोडल अधिकारियों को अधिकृत किया है। राज्य में 10,500 गांव हैं, जहां इस वर्ष धान 66 लाख एकड़ से अधिक हुआ है। इसमें से 17.5 लाख एकड़ लंबी फसल सुगंधित बासमती की है। पीपीसीबी की ओर से इस साल अब तक 350 किसान पराली जलाते पकड़े गए हैं। उन पर अब तक कुल 9.3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अन्य 98 मामलों में उल्लंघनकर्ताओं की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें