AIUDF Chief @BadruddinAjmal and RJD @yadavtejashwi arrives at 10 Janpath for #SoniaDinnerDiplomacy. #LiveUpdates
जीतन राम मांझी समेत ये होंगे शामिल
सोनिया के डिनर में झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन और बिहार से जीतन राम मांझी शामिल होंगे। जीतन राम मांझी हाल ही में एनडीए छोड़ आरजेडी के साथ आए हैं, जो कांग्रेस की सहयोगी पार्टी है।
ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को इस डिनर से दूर कर लिया है। हालांकि, उनकी पार्टी TMC से सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओ-बरायन डिनर में शामिल होंगे।
वहीं इस डिनर में लालू यादव के बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही सपा के रामगोपाल यादव, द्रमुक की कनिमोई, माकपा के सीताराम येचुरी, जेडीएस, केरल कंग्रेस, भाकपा के डी राजा, रिवोल्युशनरी सोशलिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और रालोद के नेता भाग ले सकते हैं।
















