न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस की कर्जमाफी पर शिवराज चौहान ने उठाए सवाल, बोले - मेरे भाई ने आवेदन नहीं किया, फिर भी कर्ज माफ क्यों हुआ, इतनी मेहरबानी क्यों?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर किसान कर्ज माफी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके भाई रोहित सिंह ने कर्ज माफी का आवेदन ही नहीं किया था, फिर भी कर्ज माफ कर दिया गया, यह साजिश है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 May 2019 3:35:01

कांग्रेस की कर्जमाफी पर शिवराज चौहान ने उठाए सवाल, बोले - मेरे भाई ने आवेदन नहीं किया, फिर भी कर्ज माफ क्यों हुआ, इतनी मेहरबानी क्यों?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर किसान कर्ज माफी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके भाई रोहित सिंह ने कर्ज माफी का आवेदन ही नहीं किया था, फिर भी कर्ज माफ कर दिया गया, यह साजिश है। मुख्यमत्री कमलनाथ बताएं कि, उनके (चौहान) परिवार पर इतनी मेहरबानी क्यों? दरहसल, मध्य प्रदेश में किसान कर्जमाफी को लेकर सियासत तेज हो गई है। सूबे की विपक्षी पार्टी बीजेपी (BJP) जहां किसानों का कर्जमाफी नहीं होने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस (Congress) आंकड़े पेश कर कर्जमाफी के दावे को पुख्ता करने की कोशिश में है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को च्वनप्राश, बादाम भेजकर उनकी यादाश्त ठीक करने की बात कह रही है। कांग्रेस अपनी लिस्ट के जरिये ये भी बता रही है कि शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह और चाचा के बेटे निरंजन सिंह का भी कर्ज माफ हुआ है।

दरहसल, बुधवार को ग्वालियर की सभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान के भाई रोहित सिंह और रिश्तेदार का कर्ज माफ किया जा चूका है।

बता दें, शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों की कर्जमाफी पर कई दिनों से सवाल उठाए जा रहे हैं। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ग्वालियर की सभा में कहा था, 'मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया है कि राज्य में जिन किसानों का कर्ज माफ हुआ है उनमें शिवराज चौहान के भाई रोहित सिंह और चाचा के लड़के भी शामिल हैं।' शिवराज ने अपने गांव जैत के किसानों की सूची के आधार पर बताया कि, 'पंचायत की सूची में इस बात का साफ उल्लेख है कि रोहित सिंह चौहान ने कर्ज माफी के लिए आवेदन ही नहीं किया, साथ ही वे आयकरदाता हैं। सरकार की नीति के अनुसार, आयकरदाता किसान का कर्ज माफ ही नहीं किया जा सकता।' चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि, 'वचन पत्र में किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किए जाने की बात कही थी अब कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई है और सिर्फ फसल कर्ज माफी की बात करने लगी है।' मालूम हो कि, राज्य सरकार ने किसान कर्जमाफी के लिए तीन रंग के अलग-अलग आवेदन किसानों से मांगे थे। किसानों ने पंचायतों में अपने आवेदन जमा किए थे। उसी के आधार पर सरकार ने दावा किया था कि राज्य में 55 लाख किसानों पर कर्ज है। इनमें से 21 लाख किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जा चुका हैं। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण कर्ज माफी की प्रक्रिया रुकी है। चुनाव होते ही शेष किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत