न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कारगिल विजय दिवस: पाकिस्तानियों की 15 गोलियां भी कुछ नहीं बिगाड़ पाईं भारत के इस वीर का, टाइगर हिल पर फहराया तिरंगा

देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में से एक हैं योगेंद्र सिंह यादव। कारगिल युद्ध में उन्होंने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया उसी के लिए उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया। योगेंद्र इन दिनों 18 ग्रेनेडियर्स में सूबेदार हैं और बरेली में तैनात हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 9:42:26

कारगिल विजय दिवस: पाकिस्तानियों की 15 गोलियां भी कुछ नहीं बिगाड़ पाईं भारत के इस वीर का, टाइगर हिल पर फहराया तिरंगा

20 साल पहले 26 जुलाई 1999 में करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण दिया था जिस पर हर देशवासी को आज गर्व होना चाहिए। 60 दिन तक चले कारगिल युद्ध (Kargil War) को हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के तौर पर मनाया जाता है। इस खास मौके पर आज हम आपको कारगिल युद्ध के वीर के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने 15 से अधिक गोलियां लगने के बाद भी टाइगर हिल से पाकिस्तानियों को खदेड़ दिया। देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं में से एक हैं योगेंद्र सिंह यादव। कारगिल युद्ध में उन्होंने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया उसी के लिए उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया। योगेंद्र इन दिनों 18 ग्रेनेडियर्स में सूबेदार हैं और बरेली में तैनात हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक गांव है जिसका नाम है औरंगाबाद अहीर। इसी गांव के रहने वाले हैं योगेंद्र यादव। इनके पिता रामकरन यादव भी फौज में थे। रामकरन ने 1965 और 1971 के युद्ध में हिस्सा लिया था और अपने बच्चों को वीरता की कहानियां सुनाई थीं।

17 साल की उम्र में ही योगेंद्र को फौज में नौकरी मिल गई थी। 27 दिसंबर 1997 को नौकरी शुरू करने वाले योगेंद्र को शादी के 15वें दिन ही 20 मई 1999 में बॉर्डर पर जाने का फरमान आ गया। पत्नी के मेहंदी लगे हाथों को छोड़ कर योगेंद्र ने बंदूक थाम ली और बॉर्डर की हिफाजत के लिए चल पड़े।

कारगिल का युद्ध छिड़ चुका था और योगेंद्र के लिए यह जंग यादगार बनने वाली थी। 22 जून 99 में उन्हें तोलोलिंग पहाड़ी पर भेजा गया। 22 दिनों तक यहां जंग जारी रही और भारतीय सेना को फतह हासिल हुई। इसके बाद 12 जुलाई को टाइगर हिल्स पर जाने का ऑर्डर मिला।

युद्ध बेहद ऊंचाई पर चल रहा था। खून जमा देने वाली ठंड थी लेकिन भारत भूमि को घुसपैठियों से आजाद कराना था। वे रात में भी पहाड़ पर चढ़ते थे ताकि आमने सामने की लड़ाई की जा सके। ऊंचाई पर होने के कारण पाकिस्तानी घुसपैठियों को फायदा हो रहा था।

उनकी आखों के सामने कई साथी शहीद हो गए। उनका एक हाथ टूट गया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ग्रेनेड खत्म हुए तो उन्होंने बंदूक उठा ली। कई पाकिस्तानी घुसपैठियों को उन्होंने मार गिराया। टाइगर हिल्स पर तिरंगा फहराने के बाद ही वे बेहोश हुए।

इसी साहस के कारण उन्हें 19 साल की उम्र में ही परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। जब डॉक्टरों ने उन्हें देखा तो वो हैरान रह गए। 15 से अधिक गोलियां लगने के बाद भी वे जिंदा थे। कई महीने उनका इलाज चलता रहा और आखिरकार वह सही हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत