न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कारगिल विजय दिवस: हवाई हमले से टूटा था दुश्मन का मनोबल : वायु सेना प्रमुख

भारतीय वायु सेना के प्रमुख बीएस धनोआ कारगिल युद्ध के बारे में बात करते हुए कहा कि करगिल युद्ध में सही मायनों में हवाई हमले से ही दुश्मन का मनोबल टूटा था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jul 2019 8:35:03

कारगिल विजय दिवस: हवाई हमले से टूटा था दुश्मन का मनोबल : वायु सेना प्रमुख

करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर 20 साल पहले 26 जुलाई 1999 को हुए कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण दिया था जिस पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। 60 दिन तक चले कारगिल युद्ध (Kargil War) को हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) के तौर पर मनाया जाता है। कारगिल विजय की 20वीं वर्षगांठ का जश्न 25 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन दिन मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन 27 जुलाई को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'कारगिल विजय दिवस ईवनिंग' के बाद होगा जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे। ऑपरेशन विजय की 20वीं वर्षगांठ 'रिमेम्बर, रिज्वाइस एंड रिन्यू' की थीम के साथ मनाई जा रही है। वही इस खास मौके पर आजतक से बात करते हुए भारतीय वायु सेना के प्रमुख बीएस धनोआ कारगिल युद्ध के बारे में कहा कि करगिल युद्ध में सही मायनों में हवाई हमले से ही दुश्मन का मनोबल टूटा था। करगिल युद्ध में वायुसेना ने दिन-रात पाकिस्तानी घुसपैठियों के ऊपर बम गिराए थे।

उन्होंने कहा कि करगिल के बाद पिछले 20 साल में जो कमियां थीं, उन्हें हमने दूर कर लिया है। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि आज हमारे पास यूएवी हैं। संचार के बेहतर उपकरण हैं। आज पाकिस्तान करगिल जैसी घुसपैठ नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारे पास राफेल आएगा, एस 400 आएगा। इससे हमारी ताकत और बढ़ेगी।

वायु सेना प्रमुख ने कहा कि हमारे पास योजना है जिसके हिसाब से हम चीन और पाकिस्तान, दोनों मोर्चों पर लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में जो लक्ष्य थे, वह पूरे किए। धनोआ ने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक में मुझे आतंकी कैंपों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसे हमने पूरा किया।

उन्होंने कारगिल युद्ध को याद करते हुए कहा कि तब मैंने एक युवा पायलट के तौर पर इस युद्ध में हिस्सा लिया था।

गौरतलब है कि करगिल युद्ध आज ही के दिन (25 जुलाई को) समाप्त हुआ था। भारतीय सेना ने पराक्रम दिखाते हुए दुश्मन को वापस अपने घर में घुसने पर मजबूर कर दिया था। भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के परमाणु संपन्न होने के बाद यह पहला युद्ध था। इस युद्ध में भारतीय वायु सेना ने अपने अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन किया था।

राष्ट्रपति कोविंद बोले- भारत की रक्षा करने वाले योद्धाओं के धैर्य और शौर्य को नमन

वही इस खास मौके पर वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे राष्ट्र के लिए 1999 में करगिल की चोटियों पर अपने सशस्त्र बलों की वीरता का स्मरण करने का दिन है। इस मौके पर हम भारत की रक्षा करने वाले योद्धाओं के धैर्य और शौर्य को नमन करते हैं। रामनाथ कोविंद इस मौके पर द्रास मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर के द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर तीनों सेनाओं के प्रमुखों के और सेना के कई बड़े अधिकारी सहित शहीदों के श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। ये कार्यक्रम सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक चलेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत