न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन 4.0 में इस बार क्या है खास, इन महत्वपूर्ण बातों में समझें...

रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन कौन-सा होगा अब इसका फैसला अब राज्य सरकार लेगी। इसी के साथ बफर ज़ोन और कंटेनमेंट ज़ोन भी तय किया जाएगा

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 May 2020 9:58:36

लॉकडाउन 4.0 में इस बार क्या है खास, इन महत्वपूर्ण बातों में समझें...

देश में लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से देश भर में फैलता जा रहा है, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने 24 मार्च से लगा लॉकडाउन को अब बढ़ाकर 31 मई तक कर दिया है। यह लॉकडाउन का चौथा फेज है जो 18 मई से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा। लॉकडाउन 4 के लिए गृहमंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं लेकिन इस बार के लॉकडाउन का रंगरूप कैसा होगा इसका फैसला केंद्र सरकार ने अब राज्य सरकार पर छोड़ दिया है। दरअसल, कोरोना से निपटने के मुद्दे पर राज्य सरकारें लगातार केंद्र सरकार को निशाने पर ले रही थीं कि वो खुद फैसला नहीं ले पा रही हैं। इसलिए अब केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के स्वरूप की जिम्मेदारी इस बार राज्य सरकारों को दी हैं।

महत्वपूर्ण बातें...

- रेड, ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन कौन-सा होगा अब इसका फैसला अब राज्य सरकार लेगी। इसी के साथ बफर ज़ोन और कंटेनमेंट ज़ोन भी तय किया जाएगा।

- ई-कॉमर्स को गैर जरुरी सामानों की होम डिलीवरी की भी छूट दी गई है। लेकिन कंटेनमेंट ज़ोन में अभी भी इसकी रोक है। पहले ये छूट सिर्फ जरूरी सामान के लिए थी।

lockdown 4,full details,india,coronavirus,lockdown,lockdown news,news,news in hindi,india news,hindi news

- रेस्तरां, ऑनलाइन फूड साइट/ऐप से भी खाना डिलीवर हो सकेगा

- सैलून, मिठाई की दुकान समेत अन्य दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। लेकिन अब राज्य सरकार तय करेगी कि कौन-कौन सी दुकानें खुलेंगी और क्या नियमों का पालन करना होगा

- बस सर्विस को भी अब खोल दी गई है। एक राज्य से दूसरे राज्य में बसें जा सकेंगी। एक राज्य से दूसरे राज्यों में बस के संचालन के लिए दोनों राज्यों के बीच सहमति होना बेहद जरुरी होगा

- प्राइवेट वाहन भी एक राज्य से दूसरे राज्य जा सकेंगे। लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, दोनों राज्यों की हेल्थ एडवाइज़री का पालन जरूरी है

- गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4 में खेल जगत को कुछ राहत दी है। स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खुल सकेंगे। लेकिन, दर्शकों की एंट्री पहले की तरह बंद रहेगी। इसी के साथ ये भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या आईपीएल शुरू हो पाएगा। अभी तक इसपर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। लिहाजा, विदेशी और देश के खिलाड़ी ट्रेवल नहीं कर सकेंगे। इसका मतलब ये हुआ कि आईपीएल जैसा टूर्नामेंट फिलहाल नहीं हो पाएगा। लीग को पहले ही अनिश्तिकाल के लिए टाल दिया गया है

lockdown 4,full details,india,coronavirus,lockdown,lockdown news,news,news in hindi,india news,hindi news

- अब कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर पान, गुटखा, शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति मिल गई है। लेकिन, सड़क पर थूकना या गंदगी फैलाना पूरी तरह से मना है। ऐसा करने पर जुर्माना लग सकता है

- आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए इस बार लॉकडाउन में सभी तरह के ट्रकों को मंजूरी दी गई है, जो एक राज्य से दूसरे राज्यों में जा सकेंगे। हालांकि, इस दौरान राज्यों को अपने अनुसार नियमों का पालन करवाना होगा। बता दे, इससे पहले जरुरी सामानों वाले ट्रक ही एक राज्य से दूसरें राज्य जा सकते थे।

- स्कूल और कॉलेज पहले की ही तरह बंद रहेंगे, ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग चलती रहेगी, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल बंद रहेंगे।

- सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, और अन्य सभाओं को अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी धार्मिक स्थल भी बंद रहेंगे

lockdown 4,full details,india,coronavirus,lockdown,lockdown news,news,news in hindi,india news,hindi news

- वर्क फ्रॉम होम को जहां तक संभव हो जारी रखना चाहिए और कार्यालयों के हिसाब से काम के घंटों को तय किया जाना चाहिए

- 65 साल से ज्यादा उम्र के लोग, पहले से बीमार लोग, ग‌र्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में ही रहना होगा। इलाज या बेहद जरूरी काम पर ही घर से बाहर निकल सकते है

- किसी भी शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग ही एकत्रित हो सकेंगे, वहीं किसी अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है

- शाम को 7 बजे से सुबह 7 बजे तक घर से बाहर निकलना मना है, अब नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ